मुंबई के एक बिजनेसमैन को जेट एयरवेज (Jet Airways) विमान अपहरण की धमकी देने के आरोप में NIA की विशेष अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही कोर्ट ने उस कारोबारी पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है. कारोबारी ने अक्टूबर 2017 में जेट एयरवेज के एक विमान में अपहरण की धमकी वाला नोट लिखकर छोड़ा था. यह भी पढ़ें: आतंकी मसूद अजहर को कौन लेकर गया था कंधार, NDTV की पड़ताल में हुआ ये खुलासाबिरजू सल्ला पर 30 अक्टूबर को विमान के शौचालय के टिशू पेपर बॉक्स में अंग्रेजी और उर्दू में धमकी भरा नोट लिखकर विमान अपहरण की अफवाह फैलाने का आरोप है. उसे अक्टूबर 2017 में विमान की अहमदाबाद हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग के बाद गिरफ्तार किया गया था.
Source: NDTV June 11, 2019 17:15 UTC