नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध की पल-पल बदलती स्थितियों के कारण सराफा बाजार भी रोलर-कास्टर पर सवाल हो गया है। डालर में मजबूती बढ़ रही है। सोमवार को बाजार खुलते ही सोने और चांदी में भारी गिरावट देखी गई। दरअसल पहले ट्रंप ने ईरान को हार्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 28 घंटे की मियाद दी थी जो मंगलवार को खत्म हो जाती है। इससे डालर की दर लगातार बढ़ रही थी।दोपहर तक निवेशक बुलियन मार्केट में बिकवाली कर करंसी मार्केट में निवेश कर रहे थे। इस वजह से सोने-चांदी में बिकवाली हावी हो गई है और दोपहर तक इंदौर मार्केट में सोना केडबरी 12000 रुपये घटकर 134000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 12000 रुपये घटकर 214000 रुपये प्रति किलो तक आ गया।लेकिन शाम को बाजार बंद होने से ट्रंप का नया बयान आ गया। सोमवार की शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरान के ऊर्जा क्षेत्र में 5 दिन तक हमला न करने की बात कह दी। साथ ही वापस कम से कम 5 दिन सुलह समझौते की बात करते दिखाई दिया। लिहाजा बुलियन मार्केट में पुन: निवेशकों की नीचे दामों पर लेवाली देखी गई। इस वजह से सोना और चांदी के दाम शाम को फिर बढ़ गए। हालांकि इसके बाद भी शनिवार की तुलना में बाजार गिरावट पर ही है। शाम को इंदौर में सोना केडबरी 142000 रु. प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 220000 रुपये प्रति किलो बोली गई। अब सराफा बाजार पूरी तरह अस्थिर है जिसके चलते ग्राहकी बेहद कमजोर बनी हुई है लेकिन छोटे निवेशकों की पूछताछ बाजार में देखी गई। शनिवार को इंदौर में सोना 147200 और चांदी 226000 रुपये बिके थे। कामेक्स वायदा सोना वायदा 4366 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4535 डालर और नीचे में 4098 डालर प्रति औंस और चांदी 66.77 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 69.56 डालर और नीचे में 60.82 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
Source: Dainik Jagran March 23, 2026 14:00 UTC