Indian Railway News: अमृत भारत समेत बिहार को 3 नई ट्रेनों की सौगात, रूट और टाइमिंग समझ लीजिए - News Summed Up

Indian Railway News: अमृत भारत समेत बिहार को 3 नई ट्रेनों की सौगात, रूट और टाइमिंग समझ लीजिए


तीनों रूटों पर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इसमें यात्रियों की भीड़ और राजस्व को देखते हुए रेलवे ने नियमित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि ट्रेनों का नियमित तौर पर परिचालन कब से शुरू होगा, इसको लेकर तिथि अभी जारी नहीं हुई है।Indian Rail News: भारतीय रेल से तीन नई ट्रेनों की सौगात मिली है। पटना से अहमदाबाद के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी। इसके अलावा पटना से राजगीर के बीच एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होगा। वहीं सहरसा से जमालपुर के बीच मेमू ट्रेन चलेगी। रेलवे बोर्ड से इसकी मंजूरी मिल गई है। रेलवे की ओर से इन ट्रेनों के रूट और टाइमिंग की जानकारी साझा की गयी है। हालांकि तिथि का निर्धारण नहीं हो पाया है। इन ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से बिहार के लोगों को बहुत राहत मिलने वाली है।रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार तीनों रूटों पर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इसमें यात्रियों की भीड़ और राजस्व को देखते हुए रेलवे ने नियमित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि ट्रेनों का नियमित तौर पर परिचालन कब से शुरू होगा, इसको लेकर तिथि अभी जारी नहीं हुई है। रेलवे की ओर से बताया गया है कि जल्द ही तिथि की घोषणा की जाएगी।इन ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद बिहार के लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य में बड़ी आबादी है जिनमें से बड़ी संख्या में लोग रोजी रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में रहते हैं। पर्व त्योहार या अन्य काम से उन्हें घर लौटने या काम पर जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसकी बड़ी वजह है कि आबादी के अनुसार बिहार के लिए ट्रेनों की संख्या पर्याप्त नहीं है। बिहार के नीतीश कुमार, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव जैसे बड़े नेता देश के रेल मंत्री भी रहे। केंद्र की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राज्य को कई ट्रेनों की सौगात दी गई है। कई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। अमृत भारत योजना के तहत राज्य के कई रेलवे स्टेशनों का आधूनिकीकरण और पुनर्निर्माण का काम चल रहा है।चार वर्षों बाद पटना से रात में विमान सेवा शुरू होगी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चार वर्षों के बाद देर रात विमान का परिचालन शुरू होगा। 29 मार्च से इंडिगो का विमान पुणे से रात दो बजे पटना पहुंचेगा और रात 2:55 बजे पुणे के लिए उड़ान भरेगा। वहीं, विभिन्न विमानन कंपनियों ने 29 मार्च से 24 अक्टूबर के लिए समर शेड्यूल जारी किया है। इस दौरान विभिन्न राज्यों से 44 विमान पटना आएंगे और उड़ान भरेंगे। इनमें 13 जोड़ी विमान पटना से दिल्ली और दिल्ली से पटना के बीच उड़ान भरेंगे।रेलवे के अनुसार 21905 अहमदाबाद-पटना अमृत भारत बुधवार को शाम 6:30 बजे अहमदाबाद से खुलेगी, गुरुवार रात 12:30 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं वापसी में 21906 पटना-अहमदाबाद अमृत भारत शुक्रवार को रात 10:30 बजे खुलेगी, रविवार सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। 13354 पटना-राजगीर पटना से सुबह 9:20 में खुलेगी और दोपहर 12:45 बजे राजगीर पहुंचेगी। वापसी में 13353 राजगीर-पटना राजगीर से शाम 3:10 बजे खुलेगी और पटना शाम 6:45 बजे पहुंचेगी। 63398 सहरसा-जमालपुर मेमू सहरसा से सुबह 5:15 बजे खुलेगी। जो सुबह 8:05 बजे जमालपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में 63397 जमालपुर-सहरसा मेमू जमालपुर से रात 9:45 बजे खुलेगी और रात 1 बजे जमालपुर पहुंचेगी।


Source: NDTV March 28, 2026 07:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */