Indian Railway: कोहरे ने राजधानी और शताब्दी की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, सात घंटे की देरी से चल रही कई ट्रेनें - News Summed Up

Indian Railway: कोहरे ने राजधानी और शताब्दी की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, सात घंटे की देरी से चल रही कई ट्रेनें


Indian Railway: कोहरे ने राजधानी और शताब्दी की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, सात घंटे की देरी से चल रही कई ट्रेनेंनई दिल्ली, जेएनएन। कोहरे की वजह से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। नए साल के पहले दिन भी दिल्ली आने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से पहुंची। विलंब से गंतव्य पर पहुंचने के कारण राजधानी और शताब्दी सहित 14 ट्रेनों के समय में बदलाव करना पड़ा। आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।बुधवार को दुर्ग हमसफर लगभग चार घंटे की देरी से रवाना हुई। चंडीगढ़ शताब्दी लगभग साढ़े तीन घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची, जिस कारण सवा दो घंटे के विलंब से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। सियालदह राजधानी पौने तीन घंटे, अगरतला राजधानी तीन घंटे, भुवनेश्वर राजधानी ढाई घंटे और कोलकाता राजधानी पौने दो घंटे की देरी से रवाना हुई। महाकौशल एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वापसी में यह लगभग साढ़े पांच घंटे की देरी से रवाना हुई। श्रीधाम एक्सप्रेस पौने चार घंटे और बिहार संपर्क क्रांति ढाई घंटे की देरी से रवाना हुई। इसी तरह से कई अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे की देरी से रवाना हुई।धूप तो खिली पर राहत नहीं मिलीइससे पहले साल के पहले दिन कंपकंपाती सर्दी से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिली। कई जगह धूप तो निकली, लेकिन सर्द हवाओं से राहत नहीं मिली। पहाड़ी राज्यों में नए साल के जश्न के लिए पहुंचे सैलानियों ने जमकर मस्ती की, लेकिन स्थानीय घरों में ही दुबके रहे। दिल्ली में दो दिन पहले 9.4 रहने वाला अधिकतम तापमान बुधवार को 20.5 था। लेकिन न्यूनतम तापमान 2.4 रहा। दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश होने और तेज हवा चलने के आसार हैं।राजस्थान का श्रीगंगानगर 1.5 न्यूनतम तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा। पिलानी, माउंट आबू, फलौदी, बीकानेर, जोबनेर और चुरू का न्यूनतम तापमान बुधवार को भी 4 से कम रहा।पंजाब में तीन शहरों का तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। लुधियाना सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बठिंडा का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां 30 साल का रिकॉर्ड टूटा है। पठानकोट का न्यूनतम पारा भी 0.8 तक पहुंच गया।उत्तराखंड के देहरादून में यह सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 2 और 3 को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है। बर्फबारी स्थानीय किसानों व बागवानों को खेती के लिए वरदान साबित हो सकती है। चिल्ले कलां यानी सबसे ठंडे चालीस दिनों के दौरान कश्मीर के पारे में लगातार उतार चढ़ाव नजर आ रहा है। 6 जनवरी तक कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की पूरी संभावना है।Posted By: Manish Pandeyडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran January 01, 2020 16:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */