@nsitharaman today held a bilateral meeting via VC with H.E. Obaid Al Tayer, MoS Financial Affairs, UAE. Both leaders expressed respect for the long standing relationship between India & UAE, and the need to take it further in mutually beneficial ways. (1/3) pic.twitter.com/sE7bWdaVe7 — Ministry of Finance (@FinMinIndia) August 17, 2020उन्होंने कहा कि भारत और यूएई के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश का एनआइपी बहुत बड़ा जरिया है। इस वर्ष 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एनआइपी का जिक्र करते हुए कहा था कि इसके तहत लगभग 7,000 परियोजनाओं की पहचान की गई है और इसमें 110 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना है।दूसरी तरफ, इजरायल के साथ ऐतिहासिक समझौता करने वाले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला अल नहयान ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की। दोनों विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर हुई इस अहम बातचीत में इजरायल-यूएई समझौते के अन्य आयामों पर चर्चा तो हुई ही, पाकिस्तान की तरफ से आतंकवाद को लगातार बढ़ावा देने का मुद्दा भी उठा। इस समझौते के बाद सुर्खियों में छाए नहयान द्वारा पांच दिन के भीतर भारतीय विदेश मंत्री से दो बार बातचीत के लिए समय निकालना बताता है कि दोनों देशों के रणनीतिक रिश्ते कितने महत्वपूर्ण हैं।Posted By: Manish Pandeyडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran August 18, 2020 02:15 UTC