India Republic Day: गूगल ने बनाया खास डूडल, मना रहा 71वां गणतंत्र दिवस - News Summed Up

India Republic Day: गूगल ने बनाया खास डूडल, मना रहा 71वां गणतंत्र दिवस


गूगल डूडलगूगल डूडलदेश आज अपना 71वां गणतंत्र दिवस ( Republic Day ) मना रहा है। भारत के इस राष्ट्रीय पर्व को Google भी एक खास Doodle के जरिए सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल ने अपने आज के डूडल में भारत की कला और संस्कृति को दिखाने की कोशिश की है। इसमें इंडिया गेट और ताज महल के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों की झलक देखी जा सकती है। आज के डूडल को सिंगापुर के आर्टिस्ट मेरू सेठ ने डिजाइन किया है।सात दशक पहले 26 जनवरी को भारत का संविधान लागू हुआ था। इससे पहले यानी कि ब्रिटिश राज में साल 1930 से 1947 तक यह दिन पूर्ण स्वराज दिवस के रुप में मनाया जाता था। भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को भारत ने एक गणतंत्र देश के तौर पर अपने सफर की शुरुआत की थी।इस बार गणतंत्र दिवस पर ब्राजील के राष्ट्रपति मुख्य अतिथी होंगे। इंडिया गेट पर होने वाली परेड में आज देश की ताकत को दिखाया जाएगा। 90 मिनट तक चलने वाले इस कार्यक्रम में परेड, कला और अलग-अलग राज्यों की झांकी भी देखने को मिलेगी। परेड की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नैशनल वॉर मेमोरियल के विजिट के साथ होगी। यहां प्रधानमंत्री देश के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे।


Source: Navbharat Times January 26, 2020 02:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */