Independence Day 2023: भारतीय तटरक्षक बल के जवानों ने तमिलनाडु में पानी के अंदर फहराया तिरंगाIndependence Day 2023: आज सारा देश भारत की आज़ादी का जश्न मना रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर पर 10वीं बार तिरंगा झंडा फहराया और देश को संबोधित किया। उन्होंने इस मौके पर देशवासियों के सामने कई बातें रखीं। आज स्कूलों और ऑफिसों में भी स्वतंत्रता दिवस का समारोह बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जवानों ने भी अपना शोर्य और देश भक्ति का जज़्बा दिखाया।Read More- Seema Haider Pregnancy News: Seema Haider ने अपनी Pregnancy की खबर पर दी प्रतिक्रियाभारतीय तटरक्षक बल के जवानों ने समुद्र में फहराया तिरंगाआज पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारत के जवानों ने भी आज़ादी का जश्न हर्षोउल्लास के साथ मनाया है। भारतीय तटरक्षक बल के जवानों ने समुद्र के पानी के नीचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। भारतीय जवानों का यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जवानों ने तिरंगे झंडे को तमिलनाडु के रामेश्वरम के पास समुद्र के नीचे फहराया है।
Source: Dainik Jagran August 15, 2023 21:09 UTC