Income Tax Returns: वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अब तक दाखिल हो चुके 4.37 करोड़ ITR, 31 दिसंबर है आखिरी तारीख - News Summed Up

Income Tax Returns: वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अब तक दाखिल हो चुके 4.37 करोड़ ITR, 31 दिसंबर है आखिरी तारीख


Income Tax Returns: वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अब तक दाखिल हो चुके 4.37 करोड़ ITR, 31 दिसंबर है आखिरी तारीखIncome Tax Returns वित्त वर्ष 2019-20 (असेसमेंट वर्ष 2020-21) के लिए 28 दिसंबर तक 4.37 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल हो चुके हैं। आयकर विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। वित्त वर्ष 2019-20 का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2020 है।नई दिल्ली, पीटीआइ। वित्त वर्ष 2019-20 (असेसमेंट वर्ष 2020-21) के लिए 28 दिसंबर तक 4.37 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल हो चुके हैं। आयकर विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। वित्त वर्ष 2019-20 का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2020 है। आयकर विभाग ने इस संदर्भ में ट्वीट कर कहा है, 'असेसमेंट ईयर 2020-21 (वित्त वर्ष 2019-20) के लिए 28 दिसंबर तक 4.37 करोड़ से ज्यादा आईटीआर दाखिल हो चुके हैं। क्या आपने दाखिल किया? यदि नहीं तो इंतजार मत कीजिए, आज ही अपना आयकर रिटर्न दाखिल कीजिए।'आयकर विभाग के अनुसार, कुल आईटीआर में से 2.44 करोड़ करदाताओं ITR-1 फाइल की है। 95.64 लाख से अधिक करदाताओं ने ITR-4 दाखिल की है। 53.12 लाख से अधिक करदाताओं ने ITR-3 दाखिल की है और 32.30 लाख से अधिक करतादाओं ने ITR-2 दाखिल की है।Over 4.37 crore Income Tax Returns for AY 2020-21 have already been filed till 28th of December, 2020. Hope you have filed yours too! If not filed as yet, don't wait. File your #ITR for AY 2020-21 TODAY!


Source: Dainik Jagran December 29, 2020 07:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */