IPO news: बासमती चावल एक्सपोर्टर अमीर चंद जगदीश कुमार का IPO दूसरे दिन 1.47 गुना हुआ सब्सक्राइब - News Summed Up

IPO news: बासमती चावल एक्सपोर्टर अमीर चंद जगदीश कुमार का IPO दूसरे दिन 1.47 गुना हुआ सब्सक्राइब


Updated Mar 25, 2026 18:20 ISTPhoto : iStockबासमती चावल एक्सपोर्टर Amir Chand Jagdish Kumar (Exports) Limited का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24 मार्च को खुला था।बासमती चावल एक्सपोर्टर Amir Chand Jagdish Kumar (Exports) Limited का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 24 मार्च को खुला था और कंपनी के IPO को दूसरे दिन तक शानदार रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के IPO को दूसरे दिन तक 1.47 गुना सब्सक्राइब किया गया है। NSE के डेटा के मुताबिक 440 करोड़ रुपये के इस IPO के लिए 1.89 करोड़ शेयरों के मुकाबले 2.77 करोड़ शेयरों की बोलियां मिलीं।अमीर चंद जगदीश कुमार का IPO 24 मार्च से 27 मार्च तक खुला है। यह केवल 2.08 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है और IPO का साइज 440 करोड़ रुपये है। कंपनी ने बताया कि इस फ्रेश इश्यू की राशि का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।एंकर इन्वेस्टर्स से 60 करोड़ रुपये जुटाए पूरा आर्टिकल पढ़ेंखास बात यह है कि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स वाले सेगमेंट में 5.24 गुना का शानदार सब्सक्रिप्शन देखने को मिला, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) वाली कैटेगरी को 78 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RIIs) ने अपने तय कोटे का 56 फीसदी हिस्सा सब्सक्राइब किया। इस दिलचस्पी को देखते हुए कंपनी ने पहले ही एंकर इन्वेस्टर्स से 60 करोड़ रुपये जुटा लिए थे।IPO के लिए प्राइस बैंड 201 से 212 रुपये प्रति शेयर निर्धारित की किया गया है। IPO में आवेदन का एक लॉट 70 शेयरों का होगा और इसके मल्टीपल के रूप में भी आवेदन किया जा सकता है। इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर Keynote Financial Services और Emkay Global Financial Services हैं, जबकि रजिस्ट्रार KFin Technologies Ltd है।2 अप्रैल को लिस्टिंग शेयर आवंटन का आधार 30 मार्च तक अंतिम रूप से तय होने की संभावना है और इसके बाद यह NSE और BSE पर 2 अप्रैल को लिस्ट होगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 2,001.64 करोड़ रुपये की ऑपरेशन से आय दर्ज की, जो पिछले वर्ष 1549.52 करोड़ रुपये थी। इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 60.82 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 30.40 करोड़ रुपये था।क्या करती है कंपनी कंपनी का मुख्य व्यवसाय बासमती चावल है। यह कच्चा धान खरीदती है, स्टोर और एजिंग करती है, अपने प्लांट में प्रोसेसिंग करती है, अपने ब्रांड के तहत पैक करती है और भारत और विदेशों में बेचती है। फरवरी 2026 तक इसके पास भारत में 431 और विदेशों में 53 डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं, और यह चार महाद्वीपों में 38 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट करती है।इसके अलावा कंपनी ने आटा, मैदा, सूजी, बेसन, नमक और चीनी जैसे FMCG प्रोडक्ट में भी प्रवेश किया है, लेकिन इस हिस्से का योगदान H1 FY26 में केवल 0.22 फीसदी था, इसलिए निवेशक अभी भी मुख्य रूप से चावल कारोबार पर भरोसा कर रहे हैं।


Source: NDTV March 25, 2026 12:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */