बेंगलुरु की यह सीजन की दूसरी जीत है, जबकि चेन्नई की लगातार तीसरी हार. आरसीबी के 2 मैचों में 2 जीत के बाद 4 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +2.501 का है. यह सीजन काफी लंबा है, लेकिन समस्या चेन्नई का नेट रन रेट है. आरसीबी ने डेविड और पडीक्कल के अलावा कप्तान रजत पाटीदार की नाबाद 48 रन और फिल सॉल्ट की 46 रन की पारी से तीन विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में सीएसके की टीम शीर्ष क्रम के चरमराने से उबर नहीं सकी और सरफराज खान के 50 रन के बावजूद 19.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई.
Source: NDTV April 06, 2026 14:42 UTC