IPL 2023: आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी - News Summed Up

IPL 2023: आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी


IPL 2023: भारत में क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले आईपीएल मैच में हाल ही में विराट कोहली ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने अपने करियर के 233वें आईपीएल मैच में 7043 रन बनाकर सबसे अधिक रन बनाने का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही वह अंकतालिका में पहले स्थान पर आ गए हैं। हालांकि, आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वालों में वह अकेले भारतीय नहीं है, बल्कि उनके अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने टॉप 5 में जगह बनाई है। वहीं, इसमें इसमें एक विदेशी खिलाड़ी भी है, जो टॉप 3 में है। इस लेख के माध्यम से हम आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों को जानेंगे।टॉप 1रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू की ओर से खेलने वाले विराट कोहली ने कुल 233 मैच में 7043 रन बनाए हैं। उन्होंने 255 इनिंग्स खेली है, जिसमें 33 बार वह नॉटआउट रहे हैं। कोहली का औसत रन रेट 36.68 है। वहीं, उनके नाम 5 सेंचुरी और 47 हाफ सेंचुरी है। कोहली ने 617 चौके और 229 छक्के लगाए हैं।टॉप 2किंग्स 11 पंजाब की ओर से खेलने वाले शिखर धवन ने कुल 213 मैच में 6536 रन बनाए हैं। वह इन अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे पायदान पर हैं। इसके साथ ही उनका औसतन रन रेट 35.72 है। उन्होंने कुल 212 इंनिंग्स खेली हैं, जिसमें 29 बार नॉटआउट रहे हैं। धवन के नाम 2 सेंचुरी और 47 हाफ सेंचुरी हैं।टॉप 3दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले David Warner ने कुल 172 मैच खेले हैं और कुल 6211 रन बनाए हैं। वह 172 इनिंग्स में 22 बार नॉटआउट रहे हैं। उनके औसत रन रेट की बात करें, तो वह 41.41 है। वॉर्नर के नाम 4 सेंचुरी और 56 हाफ सेंचुरी हैं।टॉप 4मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले रोहित शर्मा सबसे अधिक रन बनाने वाली सूची में टॉप 4 में हैं। उन्होंने 237 मैच में 6063 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वह 232 इंनिंग्स में 28 बार नॉटआउट हुए हैं। शर्मा का औसतन रन रेट 29.72 है। वहीं, उनके नाम 1 सेंचुरी और 39 हाफ सेंचुरी है।टॉप 5चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले सुरेश रैन ने आईपीएल के 205 मैच में 5528 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वह 200 इनिंग्स में कुल 30 बार नॉटआउट रहे हैं। रैना का औसतन रन रेट 32.52 है। इसके साथ ही उन्होंने 1 सेंचुरी और 34 हाफ सेंचुरी बनाई हैं। रैना के नाम 507 चौके और 203 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।पढ़ेंः IPL 2023: जानें आईपीएल में क्या है कोड ऑफ कंडक्ट 2.21, जिससे विराट और गंभीर की कटी मैच फीस


Source: Dainik Jagran May 07, 2023 04:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...