IPL 2019 Qualifier 2 CSK vs DC Suresh Raina Can Break Virat kohlis Records - News Summed Up

IPL 2019 Qualifier 2 CSK vs DC Suresh Raina Can Break Virat kohlis Records


नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल (IPL) के 12वें के फाइनल में पहुंचने की जंग जल्द ही शुरू होने वाली है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है। वैसे तो, विराट कोहली की टीम आइपीएल से बाहर हो गई है, फिर भी यह मैच उनसे जुड़ा हुआ है। विराट के एक रिकॉर्ड पर खतरा मंडारा रहा है। विराट के इस रिकॉर्ड को सुरेश रैना तोड़ सकते हैं। विराट के नाम आइपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है और रैना को उसे पीछे छोड़ने के लिए 64 रन और बनाने होंगे।IPL 2019 Qualifier-2 CSK vs DC: धौनी के नाम होगा नया कारनामा, बनेंगे विकेटकीपिंग के बादशाह! आइपीएल के इतिहास में बैंगलोर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता हो लेकिन उनके कप्तान विराट का बल्ला हर सीजन में बोलता है। विराट 177 मैचों की 169 पारियों में 37.84 की औसत से 5412 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 5 शतक और 36 अर्द्धशतक भी लगाए हैं। इस दौरान वह 480 चौके और 191 छक्के जड़ चुके हैं। वहीं, आइपीएल में उनके नाम 5 शतक दर्ज हैं। सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल (6) के बाद वह दूसरे स्थान पर हैं।सुरेश रैना का बल्ला इस आइपीएल सीजन में नहीं चला है। इस सीजन उनके नाम 3 अर्द्धशतक दर्ज है। इस सीजन को छोड़ दे रैना का बल्ले से खूब रन निकले हैं। अबतक आइपीएल में 191 मैचों की 187 पारियों में 33.64 की औसत से 5349 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 1 शतक और 38 अर्द्धशतक जड़े हैं। अभी वह विराट से 63 रन पीछे है। चेन्नई अगर आज मैच जीत जाती है, तो सुरेश रैना को दो मैच खेलने को मिलेंगे। ऐसे में उनके पास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Rajat Singh


Source: Dainik Jagran May 10, 2019 12:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */