IPL 2019 CSK vs DC: MS Dhoni से भी तेज बल्लेबाजी की फिर भी नहीं हो रही चर्चा, जानिए वजहनई दिल्ली,जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बुधवार को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली। धौनी की इस पारी के पीछे उस खिलाड़ी का योगदान छिप गया, जिसने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। जी, हां हम बात कर रहे ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की। दिल्ली के खिलाफ मिली जीत में जडेजा का बड़ा योगदान है।धौनी से भी तेज बल्लेबाजीसुरेश रैना का विकेट गिरने के बाद चेन्नई को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी। टीम ने रवींद्र जडेजा को प्रमोट करके बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा। जडेजा ने इसका बखूबी फायदा उठाया और सिर्फ 10 गेंद में 25 रन जड़ दिए। धौनी ने जहां से 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, वहीं जडेजा ने 250 की स्ट्राइक रेट से बैंटिग की। जडेजा जब बल्लेबाजी करने आए तो कप्तान धौनी के बल्ले पर गेंद सही से नहीं आ रही थी। उस वक्त जडेजा ने न सिर्फ तेजी से रन बनाए, बल्कि धौनी के ऊपर से दबाव भी कम किया।सस्ती और अच्छी गेंदबाजीजडेजा ने बल्लेबाजी से भी अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने न सिर्फ रन रोके, बल्कि तीन महत्वपूर्ण विकेट भी झटके। तीन ओवर में जडेजा ने सिर्फ 9 रन दिए। वहीं, उन्होंने दिल्ली की जीत के उम्मीद श्रेयस अय्यर समेत इनग्रम और क्रिस मॉरिस का विकेट भी चटकाया।इसलिए नहीं हो रही चर्चाएमएस धौनी ने आखिरी ओवर में 20 रन बनाए, जिस वजह चेन्नई ने 179 का स्कोर खड़ा किया। धौनी ने 22 गेंद में 44 रन की पारी खेली, इसके अलावा दो शानदार स्टंपिंग भी की। इसमें से एक सर जडेजा की गेंद पर ही की थी। स्टंपिंग ने सबसे ज्यादा सुर्खिंया बटोरी।विश्व कप के लिए भारतीय टीम जडेजा बतौर ऑलराउंडर चुने गए हैं। जिस प्रकार से उनका फॉर्म चल रहा है, वह इंग्लैंड में कारगर साबित हो सकते हैं। इस साल आइपीएल में चेन्नई कुछ ही खिलाड़ियों के दम पर खेल मैच जीत रही है। सर जडेजा उनमें से एक है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा उनकी फील्डिंग भी प्लस प्वॉइंट है। इसका फायदा भी टीम इंडिया विश्व कप में उठा सकती है।Posted By: Rajat Singh
Source: Dainik Jagran May 02, 2019 10:18 UTC