IPL 2019: हैदराबाद के स्टार स्पिनर राशिद खान ने आइपीएल में ये खास कामयाबी हासिल की - News Summed Up

IPL 2019: हैदराबाद के स्टार स्पिनर राशिद खान ने आइपीएल में ये खास कामयाबी हासिल की


नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी राशिद खान लगातार तीसरे वर्ष इस टीम की तरफ से आइपीएल में खेल रहे हैं। राशिद अपने खेल से टीम के अच्छे प्रदर्शन में हमेशा ही बड़ी मदद करते हैं। गेंद के बाजीगर तो वो हैं ही बल्ले से भी जरूरत पड़ने पर वो पीछे नहीं रहते। पंजाब के खिलाफ इस लीग के 48वें मैच में उन्होंने पंजाब के खिलाफ बेहद सधी हुई गेंदबाजी करते हुए टीम के जीत में बड़ी भूमिका निभाई साथ ही साथ आइपीएल में एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर ली।राशिद खान ने पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ अपनी धारदार गेंदबाजी के जरिए विरोधी टीम के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में बेहद किफायती गेंदबाजी की और 21 रन देकर तीन सफलता अर्जित की। उन्होंने पंजाब के खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और परिणाम ये हुआ की पंजाब को इस मैच में 45 रन से हार मिली। राशिद खान ने इस मुकाबले में पंजाब के अहम बल्लेबाजों मयंक अग्रवाल व डेविड मिलर को तो आउट किया ही साथ में उन्होंने टीम के कप्तान अश्विन का विकेट भी लिया।पंजाब के खिलाफ हुए मैच के दौरान राशिद खान ने इस लीग में एक बड़ी कामयाबी अपने नाम कर ली। वो हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए दूसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने अपनी टीम का लिए 50 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए अपने 43वें मैच में राशिद ने ये उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने आइपीएल में अब तक 43 मैचों में 6.54 की इकानॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए कुल 52 विकेट हासिल किए हैं। उनका औसत 21.40 का रहा है। आइपीएल में राशिद खान का बेस्ट प्रदर्शन 19 रन देकर तीन विकेट रहा है।हैदराबाद की तरफ से राशिद के बाद सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज भुवनेश्वकर कुमार ने लिए हैं। इस टीम के लिए भुवी ने अब तक खेले कुल 83 मैचों में 106 विकेट चटकाए हैं। भुवी हैदराबाद के लिए वर्ष 2014 से खेल रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार इससे पहले बैंगलोर व पुणे के लिए भी आइपीएल में खेल चुके हैं। इन दोनों टीमों की तरफ से भुवी ने कुल 31 मुकाबले खेले थे जिसमें उन्होंने कुल 24 शिकार किए थे। भुवनेश्वर के आइपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 114 मैचों में 128 शिकार किए हैं। इस मैचों में उनका इकानॉमी रेट 7.22 का रहा है जबकि औसत 23.89 का है।Posted By: Sanjay Savern


Source: Dainik Jagran April 30, 2019 10:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */