नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई इंडियंस आइपीएल के 12वें सीजन का अपना आखिरी लीग मैच आज मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ये मुकाबला काफी अहम है। आइपीएल 2019 के प्लेऑफ में पहुंचना है तो फिर कोलकाता को मुंबई को उसके घर में हराना ही होगा। मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस मैच को जीतकर केकेआर से हिसाब चुकता कर आइपीएल की प्वाइंट्स टेबल में टॉप 2 में रहना चाहेगी।खबर ये भी है कि आज मुंबई इंडियंस फिर से विंटेज युवराज सिंह को मौका देगी। दरअसल, आइपीएल 2019 में एक करोड़ की कीमत में मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह को खरीदा था। यहां तक कि युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने सीजन के पहले चार मैच खिलाए, जिनमें सिक्सर किंग युवराज सिंह ने 24.50 के औसत और 130.67 के शानदार स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए। इस दौरान युवी के बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला। लेकिन, युवराज सिंह को ड्रॉप कर दिया गया।हैरान करने वाली बात ये री कि है युवराज सिंह की जगह जिस भी बल्लेबाज को मौका मिला वो भी उन मौकों को भुना नहीं पाया। युवराज सिंह की जगह सबसे पहले मुंबई ने ईशान किशन को मौका दिया लेकिन, ईशान किशन इन मैचों में 50 रन बना पाए। ऐसे में ईशान किशन को युवराज सिंह की तरह ड्रॉप किया और वेस्टइंडीज के ईवन लुइस को मौका दिया। लेकिन, ईवन लुइस भी मुंबई इंडियंस के लिए रन नहीं बना पाए।ऐसे में एक बार फिर मुंबई युवराज सिंह का रुख कर सकती है और केकेआर के खिलाफ अहम मैच में मौका दे सकती है। वैसे भी युवराज सिंह प्रैक्टिस सेशन में चौके-छक्के मारते देखे गए हैं। कुछ ही घंटे बाद साफ हो जाएगा क्या युवी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे या नहीं? मुंबई बनाम कोलकाता मैच आज रात आठ बजे से है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Vikash Gaur
Source: Dainik Jagran May 05, 2019 09:45 UTC