IPL 2019: पंजाब से मिली हार के बाद चेन्नई के कप्तान धौनी ने कही दिल की बात - News Summed Up

IPL 2019: पंजाब से मिली हार के बाद चेन्नई के कप्तान धौनी ने कही दिल की बात


मोहाली, प्रेट्र। IPL 2019 इस सीजन के 55वें मुकाबले में चेन्नई को पंजाब के हाथों हुए मैच में छह विकेट से मात मिली। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का ये लक्ष्य था कि मैच को आखिरी ओवर तक ले जाया जाए जिससे कि ये टीम अंकतालिका में टॉप दो टीमों में बनी रहे। हालांकि हार के बाद भी चेन्नई टॉप की दो टीमों में ही शामिल रहेगी। आपतो बता दें कि इस लीग में टॉप की दो टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं।पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद चेन्नई के कप्तान धौनी ने कहा कि अगर आप मैच जीत नहीं सकते तो आपको ये सुनिश्चित करना होता है कि विरोधी टीम अधिक से अधिक ओवरों में जीत के लिए मिले लक्ष्य को हासिल करे। ये बात हमारे दिमाग में थी। हम ये मैच जीतना चाहते थे, लेकिन जब विरोधी टीम अच्छा खेल रही तो तो आपको तुरंत उसी हिसाब से चलना होता है।इस मैच के बाद पंजाब के कप्तान अश्विन ने कहा कि उनकी टीम को अगले सीजन के लिए कोर ग्रुप तैयार करना होगा। इस इस बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए, लेकिन हमें अगले कुछ सीजनों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कोर ग्रुप तैयार करना होगा। आइपीएल की कुछ टीमें जैसे कि हैदराबाद, मुंबई और चेन्नई इसका फायदा उठाते रहे हैं। अब हमें भविष्य पर ध्यान देना होगा। पंजाब की टीम तो इस बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई लेकिन सीजन का अंत इस टीम ने लीग की सबसे टॉप टीम और मौजूदा विजेता चेन्नई को हराकर किया।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Sanjay Savern


Source: Dainik Jagran May 05, 2019 16:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */