IPL 2019: चौथी बार खिताब जीतने के करीब मुंबई, ऐसा रहा है आइपीएल में अब तक का सफरनई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 तीन बार आइपीएल चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस एक बार फिर से इस लीग का खिताब जीतने के करीब पहुंच चुकी है। मुंबई इंडियंस ने इस लीग के फाइनल में चेन्नई को हराकर पहले ही जगह बना ली थी। मुंबई ने क्वालीफायर एक में चेन्नई को मात देकर ये कमायाबी हासिल कर ली थी और अब ये टीम इस बार भी खिताब जीतने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। अगर रोहित की टीम फाइनल जीत जाती है तो वो चौथी बार खिताब जीतने वाली इस लीग की पहली टीम बन जाएगी।मुंबई का आइपीएल में सफरवर्ष 2008 में जब आइपीएल की शुरुआत हुई थी उस वर्ष मुंबई की टीम को गहरा झटका लगा और ये टीम लीग स्टेज तक ही सिमट गई। अगले वर्ष भी कुछ ऐसा ही हाल रहा लेकिन वर्ष 2010 में इस टीम ने हूंकार भरी और फाइनल तक पहुंच गई। हालांकि उसका पहला खिताब जीतने का सपना इस वर्ष चेन्नई ने तोड़ दिया। इसके बाद मुंबई को फिर से दो वर्ष तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन इसके बाद यानी वर्ष 2013 में रोहित की कप्तानी में ये टीम पहली बार आइपीएल विजेता बनी। फिर वर्ष 2015 में भी यही कमाल हुआ और तीसरी बार मुंबई ने फिर से वर्ष 2017 में आइपीएल खिताब पर कब्जा किया। एक नजर डालते हैं आइपीएल में अब तक के मुंबई के सफर पर-2008- लीग स्टेज2009- लीग स्टेज2010- रनर्स-अप2011- प्लेऑफ2012- प्लेऑफ2013- चैंपियन2014- प्लेऑफ2015- चैंपियन2016- लीग स्टेज2017- चैंपियन2018- लीग स्टेज2019*- फाइनल (अभी इस सीजन का फाइनल मैच नहीं खेला गया है )इन टीमों को हराकर मुंबई बनी थी चैंपियनमुंबई की टीम तीन बार आइपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। रोहित की कप्तानी में इस टीम ने 2013, 2015 और 2017 में इस लीग का टाइटल जीता था। पहला खिताब जीतने के लिए मुंबई को पांच वर्ष का लंबा इंतजार करना पड़ा था। वर्ष 2010 में ये टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन चेन्नई ने उसका पत्ता काट दिया था। वर्ष 2013 की बात करें तो इस वर्ष फाइनल में मुंबई ने चेन्नई को 23 रन से हराकर पहली बार टाइटल जीता। इसके ठीक एक वर्ष के बाद एक बार फिर से मुंबई ने वर्ष 2015 में फिर से चेन्नई को 41 रन से हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। तीसरी और आखिरी बार इस टीम ने वर्ष 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को एक रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था।वर्ष 2019 में अब तक मुंबई का सफर-इस सीजन में मुंबई का अब तक का सफर काफी अच्छा रहा है। ग्रुप स्टेज में इस टीम ने कुल 14 मैच खेले जिसमें से उसे 9 मैचों में जीत मिली जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप स्टेज में इस टीम ने कुल 18 अंक हासिल किए थे और सबसे बेहतर रन रेट के आधार पर पहले नंबर पर रही। इसके बाद मुंबई का सामना पहले क्वालीफायर में चेन्नई के साथ हुआ जहां रोहित ने धौनी की टीम को हराकर फाइनल में जगह बना ली। ये पांचवां मौका है जब मुंबई ने फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले चार बार फाइनल में जगह बनाने के बाद इस टीम ने तीन बार खिताब जीता और एक बार उसे हार मिली।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Sanjay Savern
Source: Dainik Jagran May 10, 2019 13:18 UTC