नई दिल्ली, जेएनएन। चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आइपीएल 2019 का अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी। अश्विन की कप्तानी वाली पंजाब टीम के सामने प्लेऑफ में पहले ही जगह बना चुकी चेन्नई की बड़ी चुनौती होगी। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 80 रन से हराने के बाद चेन्नई पॉइंट टेबल पर सबसे टॉप पर मौजूद है। यह पूर्व चैंपियन टीम इमरान ताहिर के 4 ओवर में 12 रन के कमाल के स्पेल की मदद से दिल्ली को बड़े अंतर से हराने में कामयाब रही।क्या ताहिर छोड़ पाएंगे रबाडा को पीछेताहिर सीजन के नम्बर वन गेंदबाज रबाडा से सिर्फ 4 विकेट पीछे हैं और रबाडा की गैरमौजूदगी में उनके पास गेंदबाजी लिस्ट में टॉप पर पहुंचने का अच्छा मौका है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आइपीएल के 12वें सीजन का सफर भी शानदार रहा। चेन्नई प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम रही। टीम को इस बार अपने स्पिनर ताहिर से काफी मदद मिली। ताहिर के लिए यह अब तक का बेस्ट आइपीएल सीजन साबित हुआ है। ताहिर ने अभी तक की खेली 13 पारियों में 6.30 की इकोनॉमी रेट के साथ 21 विकेट झटके हैं। वह अब तक तीन मैचों में चार विकेट हासिल कर चुके हैं।ताहिर के पास इतिहास रचने का मौकाचेन्नई के गेंदबाज इमरान ताहिर के पास आइपीएल इतिहास का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का अच्छा मौका है। ताहिर इस सीजन में कुल 21 विकेट चटका चुके हैं। वह एक सीजन में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर हैं। इससे पहले साल 2010 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए प्रज्ञान ओझा ने भी एक सीजन में 21 विकेट ही लिए थे। ताहिर के एक विकेट और लेने ही ओझा का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूट जाएगा।सीएसके को एक लीग मैच के अलावा तीन और मैच खेलने हैं। इन मैचों में अगर ताहिर 5 विकेट और लेने में कामयाब होते हैं तो वे आइपीएल के इतिहास में पर्पल कैप जीतने वाले दूसरे स्पिन गेंदबाज और पहले विदेशी स्पिनर बन जाएंगे। लेकिन अगर वे सिर्फ 4 विकेट ही ले पाते हैं तो इकोनॉमी रेट के तहत उनमें और रबाडा में विजेता को चुना जाएगा। इस सबके अलावा ताहिर टूर्नामेंट के तीसरे सीजन में प्रज्ञान ओझा का 9 साल पुराना रिकॉर्ड जरूर तोड़ सकते हैं।पंजाब के लिए चेन्नई के खिलाफ आखिरी लीग मैच बेहद अहम साबित हो सकता है। हालांकि इस सीजन में पंजाब का स्पिनर के खिलाफ प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अब देखना ये है कि इमरान ताहिर की फिरकी का सामना अश्विन की सेना कैसे करती है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Ruhee Parvez
Source: Dainik Jagran May 05, 2019 10:18 UTC