IPL 2019: इस लड़के ने एक हाथ से पकड़ा रिषभ पंत का कैच, रातोंरात ऐसे बना लखपतिनई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 Eliminator Harrier Fan Catch award: अगर आप आइपीएल के शौकीन हैं और मैच स्टेडियम में बैठकर देखना पसंद करते हैं तो आप रातोंरात लखपति बन सकते हैं। आइपीएल 2019 अब अपने बिल्कुल आखिरी पड़ाव पर है। आइपीएल के 12वें सीजन के बस दो मैच बचे हैं। बावजूद इसके दो दर्शक अभी भी लखपति बन सकते हैं। दरअसल, आइपीएल में दर्शकों के पास भी इनाम जीतने का मौका है। ऐसा ही एक लड़के साथ हुआ है, जो रातोंरात लखपति बन गया।आइपीएल मैच के लिए हजार-दो हजार की टिकट खरीदकर मैच देखने जाने वाले इस लड़के ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज रिषभ पंत का एक कैच पकड़ा। दर्शकदीर्घा में बैठकर एक हाथ से कैच पकड़ने वालों को आइपीएल के स्पोंसर्स की ओर से इनाम दिया जाता है। इस बार इस अवार्ड का नाम है हैरियर फैन कैच अवार्ड जो इस लड़के को मिला है। इस अवार्ड के रूप में आपको एक लाख रुपये का इनाम मिलता है। आप भी देखिए वीडियो किस तरह से इस लड़के ने पंत का कैच लिया।IPL 2019 के Eliminator मैच में बुधवार को वाइजैग में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ। इसी मैच की दूसरी पारी में दिल्ली के बल्लेबाज रिषभ पंत ने भुवनेश्वर की गेंद पर 19वें ओवर में छक्का लगाया। भुवी की गेंद पर पंत का ये 90 मीटर लंबा छक्का मिड ऑफ पर साइड स्क्रीन के पास बने स्टैंड में जाकर गिरा, जहां दर्शक मैच का लुत्फ उठा रहे थे। लेकिन, ये कैच इस लड़के ने पकड़ लिया, जिस इनाम में एक लाख रुपये मिले।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Vikash Gaur
Source: Dainik Jagran May 09, 2019 09:33 UTC