IPL 2019: अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से धौनी ने आइपीएल में कर ली रोहित की बराबरी, गौर किया आपने - News Summed Up

IPL 2019: अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से धौनी ने आइपीएल में कर ली रोहित की बराबरी, गौर किया आपने


नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आइपीएल के इस सीजन के 50वें मैच में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस का जमकर मनोरंजन किया। धौनी इस मैच से पहले बीमार थे और इस मैच में भी बुखार का खुमार उन पर दिख रहा था, लेकिन जब वो मैदान पर उतरे तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा कि वो बीमार थे। धौनी ने इस मैच में जितनी अच्छी बल्लेबाजी की उतनी ही अच्छी विकेटकीपिंग भी की और कप्तानी में तो खैर उनका कोई जवाब ही नहीं है। इस मैच में धौनी अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मैन ऑफ द मैच चुने गए और आइपीएल में इस खास मुकाम को हासिल करते हुए रोहित शर्मा की बराबरी कर डाली।आइपीएल में धौनी ने हासिल किया ये खास मुकाम, रोहित की बराबरी कीमहेंद्र सिंह धौनी को दिल्ली के खिलाफ हुए आइपीएल के 50वें मुकाबले में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। इस लीग में ये धौनी का 17वां मैन ऑफ द मैच पुरस्कार था। इस आइपीएल में धौनी रोहित शर्मा के साथ सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच का खिताब पाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अब रोहित शर्मा और धौनी के बीच एक रोमांचक जंग शुरू हो गई है कि पहले कौन-किसे पीछे छोड़ता है।धौनी की कमाल की पारीधौनी ने इस मैच में कमाल की पारी खेली। वो जब क्रीज पर आए तो चेन्नई की टीम रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी। वो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और वो जब मैदान पर उतरे उस वक्त सीएसके का स्कोर 13.3 ओवर में 87 रन पर दो विकेट था। टीम को स्कोर की सख्त जरूरत थी। अपने घरेलू मैदान पर पूरी तरह से वाकिफ धौनी ने ज्यादा समय नहीं लिया और रन बनाने शुरू कर दिेए। धौनी ने इस मैच में 22 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 44 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के व चार चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा। धौनी के अलावा रैना ने भी 37 गेंदों पर 59 रन जबकि जडेजा ने 10 गेंदों पर 25 रन की तेज-तर्रार पारी खेली और टीम के स्कोर को 179 तक पहुंचा दिया जो चेन्नई के मैदान के लिए काफी था। चेन्नई की स्लो पिच और बड़े मैदान पर जीत के लिए ये स्कोर काफी था और सीएसके को 80 रन से जीत मिली।विकेट के पीछे भी धौनी का धमाकादिल्ली के खिलाफ धौनी की विकेटकीपिंग देखकर कोई भी नहीं कह सकता था कि ये खिलाड़ी बुखार से ग्रस्त रहा होगा। धौनी की विकेटकीपिंग कमाल की रही और उन्होंने विकेट के पीछे एक कैच व दो स्पंट आउट किए। यानी तीन खिलाड़ियों का शिकार धौनी ने विकेट के पीछे किया। इस मैच में दौनी ने दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को रवींद्र जडेजा की गेंद पर किया जो मैच के लिए सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इसके अलावा धौनी ने जडेजा की ही गेंद पर क्रिस मौरिस को भी स्टंप आउट किया। विकेट के पीछे उन्होंने तीसरा शिकार अमित मिश्रा का किया और ताहिर की गेंद पर विकेट के पीछे उनका कैच लपका। धौनी के इस ऑलराउंड प्रदर्शन ने सबका दिल जीत लिया।Posted By: Sanjay Savern


Source: Dainik Jagran May 02, 2019 10:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */