IPL में पिछले 3 साल में इस बल्लेबाज ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, रसेल-गेल हैं काफी पीछेनई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019: आइपीएल के 12 साल के इतिहास में तमाम रिकॉर्ड बन रहे हैं टूट रहे हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज रिषभ पंत ने अपने नाम किया है। रिषभ पंत ने पिछले तीन साल में आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जो वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल और क्रिस गेल के नाम था।दरअसल, रिषभ पंत साल 2017 के बाद से आंद्रे रसेल और क्रिस गेल से ज्यादा छक्के लगाने वाले आइपीएल के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। साल 2017 से अब तक रिषभ पंत इस लीग में 87 छक्के लगा चुके हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल का नाम है, जिन्होंने 83 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा नंबर तीन पर क्रिस गेल हैं।धौनी और डिविलियर्स का नाम भी है शामिलयूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने साल 2017 के बाद से इंडियन प्रीमियर लीग में 75 छक्के लगाए हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और विराट कोहली के साथी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 75 बार गेंद को सीधे स्टैंड में डिलिवर किया है। साथ ही साथ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी बीते तीन साल में 69 छक्के लगाकर पांचवें स्थान पर हैं।आइपीएल के 12वें सीजन की बात करें तो सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में आंद्रे रसेल पहले स्थान पर हैं। आंद्रे रसेल ने इस बार 14 मैचों में 52 छक्के लगाए हैं। वहीं, रिषभ पंत इस लिस्ट में क्रिस गेल (34), हार्दिक पांड्या (29) और एबी डिविलियर्स (26) के बाद पांचवें स्थान पर हैं। रिषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए आइपीएल 2019 के 15 मैचों में 26 छक्के लगाए हैं।Most Sixes In IPL Since 2017-रिषभ पंत - 87 छक्केआंद्रे रसेल - 83 छक्केक्रिस गेल - 75 छक्केएबी डिविलियर्स - 72 छक्केएमएस धौनी - 69 छक्केलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Vikash Gaur
Source: Dainik Jagran May 09, 2019 05:26 UTC