IPL में कप्तान पर टीम इंडिया से दूर, 5 खिलाड़ी जो इस सीजन जीतना चाहेगें सेलेक्टर्स का दिल - News Summed Up

IPL में कप्तान पर टीम इंडिया से दूर, 5 खिलाड़ी जो इस सीजन जीतना चाहेगें सेलेक्टर्स का दिल


भारत के लिए तीन टेस्ट और एक वनडे खेल चुके रजत पाटीदार को अभी भी भारत की टी20 टीम में बुलावे का इंतजार है। पाटीदार टॉप ऑर्डर में एक भरोसेमंद बैटर हैं। हालांकि वह 32 साल के हो चुके हैं और ऐसे में सिलेक्टर्स को प्रभावित करने के लिए उन्हें हैरान करने वाला कारनामा ही करना होगा। यहां उनका गोल्डन टच शायद काम आ जाए जो पिछले सीजन आरसीबी के काम आया। उनके कप्तान बनते ही बेंगलुरु का खिताब जीतने का 17 साल पुराना सूखा खत्म हो गया। टीम उनकी अगुआई में करिश्मे को दोहराती है तो वह चर्चा के केंद्र में जरूर आएंगे।रन: 6, पारी: 1, औसत: 6.00, स्ट्राइक रेट: 75.00साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में जब रुतुराज गायकवाड़ ने 123* की पारी खेली थी तब किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि अगले छह मैचों के बाद ही वह भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह खो देंगे। इसके बाद IPL 2024 से पहले उन्हें CSK की कप्तानी सौंपी गई। उनकी कप्तानी में टीम पांचवें स्थान पर रही। पिछले साल चोट के कारण वह पांच मैचों के बाद बाहर हो गए और चेन्नई आखिरी स्थान पर रही। वापसी के बाद गायकवाड़ ने वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक और विजय हजारे ट्रॉफी में दो शतक जड़े। इस सीजन अपनी लय को बरकरार रखते हुए वह टीम के प्रदर्शन को भी बेहतर करना चाहेंगे साथ ही, टी20 टीम में भी वापसी की राह तलाशेंगे।IPL-2025 के बाद T20I नहींऋषभ पंत का पिछला IPL सीजन बेहद खराब रहा, जहां उन्होंने 14 पारियों में सिर्फ 269 रन बनाए। इसके बाद उनका समय रुक-रुक कर आगे बढ़ा। इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म दिखाया लेकिन फिर बाएं पैर में फ्रैक्चर से वह बीच में ही खत्म हो गया। उन्होंने सा. अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से हारी टेस्ट सीरीज में भारत की कप्तानी भी की और बाद में साइड स्ट्रेन के कारण वनडे टीम से भी बाहर हो गए। अब वह इस सीजन अपनी किस्मत पलटने का प्रयास करेंगे।IPL-2025 के बाद T20I नहींशुभमन गिल के लिए यह साल बड़े उतार-चढ़ाव वाला रहा है। भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान गिल ने पिछले साल IPL में जमकर रन बनाए और इसके बूते भारत की टी20 टीम में उप कप्तान की हैसियत के साथ जगह पाई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में वह लय खो बैठे। खराब फॉर्म के कारण वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में अपनी जगह बरकरार नहीं रख सके। वर्ल्ड कप से ऐन पहले टीम से बाहर किया जाना गिल को जरूर अखरा होगा और वह इस सीजन एक बार फिर रनों का पहाड़ खड़ा करके चयनकर्ताओं पर दबाव बनाना चाहेंगे।श्रेयस अय्यर कुछ समय से भारत की टी20 टीम के किनारे पर हैं और अब एक बार फिर IPL में खुद को साबित करने के इरादे से लौटेंगे। पिछले साल उन्होंने अपनी अगुआई में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया। टीम फाइनल में हार गई, लेकिन श्रेयस ODI टीम में वापसी करने में सफल रहे। पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में श्रेयस चोटिल हो गए और तब से ज्यादा समय मैदान से बाहर ही रहे। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे लेकिन एक भी मैच नहीं खेल पाए और बाद में टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी जगह नहीं मिली। इस सीजन वह कसर निकालना चाहेंगे।


Source: Navbharat Times March 26, 2026 05:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */