छुट्टी मनाने फैमिली संग दुबई पहुंचे धोनी महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी , बेटी जीवा और कुछ दोस्तों के साथ दुबई में हैं और छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। जीवा धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो भी शेयर किया गया है।धोनी की पत्नी साक्षी हैं कारण इसका कारण महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी हैं। दरअसल, साक्षी का बर्थडे 19 नवंबर यानी कि आज है और इसी खास मौके पर जश्न मनाने के लिए धोनी एक बार फिर दुबई पहुंचे हैं। उनके साथ कुछ दोस्त भी हैं।मस्ती करती नजर आईं जीवा जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए हैं जिसमें वह दुबई में मस्ती करती नजर आ रही हैं।
Source: Navbharat Times November 19, 2020 06:11 UTC