स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत के ओपनर संजू सैमसन ने बल्ले से हाहाकार मचाया। न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय ओपनर ने धीमी शुरुआत के बार गियर बदला। संजू ने 33 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए।विश्व कप में यह उनका बैक टू बैक तीसरा अर्धशतक है। अर्धशतक लगाने के बाद संजू और खतरनाक हो गए और उन्होंने 12वें ओवर में लॉकी को 2 छक्के जड़ दिए। रचिन रवींद्र के 14वें ओवर में तो संजू ने सिक्स की हैट्रिक लगाई।शतक से चूके संजू 15वें ओवर में भारत का स्कोर 203 रन हो गया। इसके बाद भी 16वें ओवर की पहली गेंद पर संजू ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया। जेम्स नीशम की ऑफ स्टंप के बाहर फुलटॉस गेंद पर सैमसन ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन टाइमिंग सही नहीं बैठ पाई।लॉन्ग-ऑन पर खड़े सब्स्टीट्यूट कोल मैककॉन्ची ने बाईं ओर दौड़कर शानदार कैच पकड़ा। मैककॉन्ची ने यह सुनिश्चित किया कि उनके पैर बाउंड्री पर टच न हों। संजू शतक से चूक गए। उन्होंने 46 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ने 5 चौके और 8 छक्के लगाए।Half-century in the #Final ✅3️⃣0️⃣0️⃣* runs in the tournament ✅Ishan Kishan with a rapid 2️⃣3️⃣-ball FIFTY 👊#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNZ | @ishankishan51 pic.twitter.com/ht28sg7Hxd — BCCI (@BCCI) March 8, 2026 संजू ने रच दिया इतिहास अर्धशतक के साथ संजू ने इतिहास रच दिया। वह टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। इससे पहले विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2014 में यह कारनामा किया था। संजू ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 42 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली थी। सुपर-8 के आखिरी मैच के वेस्टइंडीज के विरुद्ध संजू ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन ठोक दिए थे।
Source: Dainik Jagran March 08, 2026 17:23 UTC