ICC World Cup 2019 Afghanistan Vs West Indies Live Streaming: ऐसे पाएं मैच से जुड़ी हर अपडेट - News Summed Up

ICC World Cup 2019 Afghanistan Vs West Indies Live Streaming: ऐसे पाएं मैच से जुड़ी हर अपडेट


ICC World Cup 2019 Afghanistan Vs West Indies Live Streaming: ऐसे पाएं मैच से जुड़ी हर अपडेटनई दिल्ली, जेएनएन। वर्ल्ड कप में गुरुवार को अफगानिस्तान का मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ होना है। वैसे तो दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारने के लिए दोनों टीमें मैदान में उतरेंगी। अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीता है और अफगानिस्तान इस मैच में जीत दर्ज कर कम से कम एक विजय के साथ घर लौटना पसंद करेगा। अफगानिस्तान ने अपने कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया और मैच के आखिरी तक जीत की जंग भी लड़ी, हालांकि अभी अफगानिस्तान आखिरी पायदान पर है।वहीं वेस्ट इंडीज भी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में विंडीज ने अच्छा प्रदर्शन किया था और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में मिली जीत वर्ल्ड कप 2019 में अब तक वेस्टइंडीज़ की इकलौती सफलता भी है। गेंदबाजी में शेल्डन कॉट्रेल ने लाजवाब प्रदर्शन किया था।कब खेला जाएगा Afghanistan Vs West Indies मैच? अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज का यह मुकाबला हेडिंग्ली, लीड्स में होना है। साथ ही यह मैच 4 जुलाई, स्थानीय समय सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। यानी भारत में लोग इस मैच को शाम 3 बजे से देख सकेंगे। वहीं टॉस के साथ मैच की शुरुआत शाम 2.30 बजे हो जाएगी।कहां देखें Afghanistan Vs West Indies का मैचअफगानिस्तान और वेस्ट इंडीज के बीच होने वाले इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्‍टार नेटवर्क (Star Network) पर किया जाएगा। इस स्‍टार नेटवर्क के हिंदी और अंग्रेजी चैनलों पर भारतीय दर्शक मैच का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा इस मैच की लाइव ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग हॉस्‍टस्‍टार (Hotstar) पर भी देखी जा सकती है। इसके अलावा आप जागरण डॉट कॉम के जरिए भी मैच के लाइव अपडेट्स और उससे जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।Posted By: Mohit Pareek


Source: Dainik Jagran July 04, 2019 02:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */