Human trafficking: गरीब पाकिस्तानी लड़कियों से शादी कर चीन में कराया जा रहा देह व्यापार: रिपोर्ट - illegal matchmaking mafia arranges marriages between chinese men and poor pakistani girls for prostit - News Summed Up

Human trafficking: गरीब पाकिस्तानी लड़कियों से शादी कर चीन में कराया जा रहा देह व्यापार: रिपोर्ट - illegal matchmaking mafia arranges marriages between chinese men and poor pakistani girls for prostit


पाकिस्तानी सरकार ने अपने देशवासियों को चीन के दूल्हों को लेकर चेतावनी जारी की है। गल्फ न्यूज में प्रकाशित खबर के अनुसार सरकार ने फर्जी शादी से बचने के लिए स्थानीय लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। पिछले कुछ वक्त में ऐसी खबरें आ रही हैं कि चीन के लड़के पाकिस्तानी लड़कियों से शादी कर उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल देते हैं।इतना ही नहीं पाक में मौजूद चीन दूतावास ने भी एक बयान जारी कर निर्देश दिए हैं। चीनी दूतावास की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, स्थानीय नागरिकों को गैर-कानूनी मैचमेकिंग सेंटरों से वैवाहिक संबंध नहीं तय करने का सुझाव दिया है। दूतावास की ओर से जारी बयान के अनुसार इस तरह के सेंटर निजी फायदे के लिए चलाए जा रहे हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी सरकार ने भी कुछ ऐसे फर्जी मैचमेकिंग सेंटरों पर कार्रवाई की है। आम तौर पर ऐसे मैचमेकिंग सेंटरों के जरिए पाकिस्तान की गरीब ईसाई लड़कियों को शिकार बनाया जाता है। पाकिस्तान में काम करनेवाले चीन के लड़के इन गरीब लड़कियों से शादी करते हैं। कई बार ऐसी शादी के लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए जाते हैं जो इन लड़कों को ईसाई या मुस्लिम बताते हैं।गल्फ न्यूज में प्रकाशित खबर के अनुसार, 'आम तौर पर ऐसे दूल्हे गरीब ईसाई और कई बार मुस्लिम लड़कियों को शिकार बनाते हैं। इन लड़कियों को अच्छे भविष्य और आरामदेह जिंदगी का सपना दिखाकर और कुछ पैसों का ऑफर देकर उन्हें शिकार बनाया जाता है। कई बार इन लड़कियों को देह व्यापार और मानव तस्करी के दलदल में भी धकेल दिया जाता है।'चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर निर्माण के बाद से 2015 से कई चीनी नागरिक पाकिस्तान में रह रहे हैं। िनमें से कुछ के पास तो घर और कार भी होता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'कई चीनी लड़कें यहां रोजगार नहीं किसी दूसरे ही उद्देश्य से आते हैं। बहुत से चीन के लड़कों ने पाकिस्तानी लड़कियों से शादी की और उन्हें चीन में सेक्स व्यापार में धकेल दिया। इतना ही नहीं कुछ को तो मानव अंगों की तस्करी के लिए भी इस्तेमाल किया गया।' हालांकि, ऐसी घटनाओं के प्रकाश में आने के बाद पाकिस्तान और चीन दोनों ने ही सख्त कार्रवाई की है।


Source: Navbharat Times May 06, 2019 07:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */