Horoscope Today 5 February : आज का राशिफल वृश्चिक राशि में ग्रहण योग, देखें किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव - News Summed Up

Horoscope Today 5 February : आज का राशिफल वृश्चिक राशि में ग्रहण योग, देखें किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव


Horoscope Today आज का राशिफल 5 फरवरी दिन शुक्रवार को चंद्रमा का संचार दिन तुला से वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के यहां आने से वृश्चिक राशि में ग्रहण योग बनेगा। इसके अलावा आज मकर राशि में 5 ग्रहों का संयोग बना रहेगा। इन स्थितियों में आज का दिन वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगा। आपके लिए दिन कैसा रहेगा देखिए क्या कहते हैं आपके सितारे…कारोबार और व्यापार में जो उतार-चढ़ाव आया है, उसे संभालना आवश्यक है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह लेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से ज्यादा तर्क-वितर्क में न करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। पारिवारिक संपत्ति से लाभ होगा और जीवनसाथी से सम्मान प्राप्त होगा। अनावश्यक खर्चों से बचें और स्थिति को संभालकर रखें। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चने आ सकती हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


Source: Navbharat Times February 04, 2021 22:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */