Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन चंद्रमा का संचार दिन रात सूर्य, बुध और शनि के साथ मकर राशि में होगा। ग्रहों के इस संयोग से महीने का अंतिम रविवार कई राशियों के लिए खर्चीला रहने वाला है। जानें आपके सितारे क्या कहते हैं देखें…आज का दिन मिलाजुला रहेगा और काफी हद तक सफलता आपकी क्षमता और लगन पर निर्भर करेगा। जिन लोगों की दशा अच्छी चल रही है वह नए कार्यों को शुरू कर सकते हैं। मान-सम्मान का भी इन्हें फायदा मिल सकता है। परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। लेकिन जिनकी दशा प्रतिकूल है वह मानसिक उलझन और सुस्ती महसूस करेंगे। योजनाएं शुरू होकर समाप्त हो सकती हैं। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा।
Source: Navbharat Times January 25, 2020 22:07 UTC