Horoscope Today आज का राशिफल 17 सितंबर दिन गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन में 3 बजकर 7 मिनट पर कन्या राशि में हो रहा है जिससे 3 ग्रहों का संयोग बनेगा। सूर्य और चंद्रमा दोनों ही एक ही नक्षत्र में होंगे। इस शुभ स्थिति में आप सभी के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, देखिए किस्मत के सितारे क्या कह रहे हैं। सबसे पहले बात मेष राशि की…. घर के सदस्य या फिर संतान के व्यवहार से आप दुःखी रहेंगे। पत्नी या प्रेमिका भी इस प्रकार के आचरण से आपको व्यथित कर सकती हैं ताकि आप मन ही मन परेशान रहें। आज न चाहते हुए भी आपको कुछ ऐसा काम करना पड़ सकता है जो दूसरों के लिए असुविधाजनक होगा। ऐसे में बेहतर होगा कि समझदारी से काम लें। भाग्य स्कोर : 56प्रतिशत
Source: Navbharat Times September 16, 2020 22:07 UTC