Horoscope Today, आज का राशिफल रविवार 12 जुलाई को चंद्रमा का संचार दिन रात मीन राशि में हो रहा है। यहां चंद्रमा और मंगल का संयोग बना हुआ है। इसके साथ ही आज बुध अपनी राशि मिथुन में मार्गी यानी सीधी चाल से चलने वाले हैं। ग्रहों की यह स्थिति बताती है कि कई राशियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपके लिए दिन कैसा रहेगा…मेष राशि वाले बुद्धि और लगन से कठिनाईयों से निकल पाएंगे। धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज काम के सिलसिले में यात्रा भी हो सकती है। छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, अतः प्रयत्नशील रहें। अपने आप पर विश्वास रखें, जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान मिलेगा। भाग्य 80% साथ देगा।
Source: Navbharat Times July 11, 2020 22:18 UTC