Horoscope Today (आज का राशिफल) Aaj Ka Rashifal 1 मई शनिवार को चंद्रमा का संचार दिन रात धनु राशि में हो रहा है। इसके साथ ही आज बुध का प्रवेश वृष राशि में हुआ है जहां राहु के साथ इनका संयोग बना है। ग्रहों की इस स्थिति में मई महीने के पहला दिन मकर राशि के लिए सुखद और अनुकूल रहेगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, देखें आज का राशिफल।मेष- आज आप जिस बात की आशंका कर रहे हैं वह बात नहीं होगी। यदि आप किसी वसूली पर जा रहे हैं तो वहां जाना सार्थक हो सकता है। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि आज किसी से कोई वादा न करें। आज यह भी हो सकता है आप जिसका भला करने की सोच रहे हैं वह ही आपको नुकसान पहुंचा दें। इसके अलावा आज परिवार के साथ कहीं जाने का प्रोग्राम बनने के बाद स्थगित भी हो सकता है। भाग्य स्कोर : 54 प्रतिशत
Source: Navbharat Times April 30, 2021 21:56 UTC