Honey Singh के खिलाफ महिला आयोग ने भेजा नोटिस, ‘Makhna’ गाने में महिलाओं के लिए अपशब्द पर आपत्ति - News Summed Up

Honey Singh के खिलाफ महिला आयोग ने भेजा नोटिस, ‘Makhna’ गाने में महिलाओं के लिए अपशब्द पर आपत्ति


Honey Singh के खिलाफ महिला आयोग ने भेजा नोटिस, ‘Makhna’ गाने में महिलाओं के लिए अपशब्द पर आपत्तिनई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर रैपर हनी सिंह अपने ‘मखना’ को लेकर मुसीबत में विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। पंजाब राज्य महिला आयोग ने हनी सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया है। महिला आयोग ने हनी सिंह को उनके नए गाने 'मखना' में महिलाओं को लेकर इस्तेमाल किए गए विवादित शब्दों पर आपत्ति जताते हुए नोटिस भेजा है। आयोग का कहना है कि जल्द ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा कि हमने पुलिस से कहा है कि वो हनी सिंह ‘मखना’ गाने में महिलाओं के लिए अश्लील शब्दों के इस्तेमाल को लेकर सिंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें। हमें उम्मीद है कि राज्य सरकार भी इस मामले में हनी सिंह के खिलाफ एक्शन लेगी।Manisha Gulati, Chairperson Punjab State Women Commission on notice sent to singer Honey Singh over his song ‘Makhna’: Vulgar language has been used in song for women. We have taken suo-moto action. FIR will be registered soon. I hope state govt will also take action against him pic.twitter.com/vrEIbVlET8 — ANI (@ANI) July 3, 2019बता दें कि ये गाना दिसंबर 2018 में रिलीज हुआ था। इस गाने को हनी सिंह और नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया गया था। गाने में महिलों को टारगेट करते हुए काफी बाते कही गई हैं।Posted By: Nazneen Ahmed


Source: Dainik Jagran July 03, 2019 08:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */