Hisar Petrol Pumps Diesel Shortage - News Summed Up

Hisar Petrol Pumps Diesel Shortage


हिसार में कुछ पंपों पर डीजल खत्म:हांसी में एक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाते हुए।ईरान-इजरायल युद्ध के लंबे खींचने की आशंका के चलते लोगों ने तेल का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। आज तेल की डिमांड एकदम बढ़ने से कई पंपों पर डीजल का स्टॉक खत्म हो गया है। हांसी और हिसार के कुछ पंपों पर डीजल खत्म होने की सूचना है।. हालांकि, पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार सलेमगढ़ का कहना है कि पंप पर रूटीन में भी तेल खत्म हो जाता है, इसमें कोई घबराने जैसी बात नहीं है। एक या दो घंटों में पंपों पर नया स्टॉक आ जाएगा।हिसार में पैट्रोल पंप लगी भीड़।वहीं, पेट्रोल पंप डीलरों को तेल कंपनियों की ओर से मैसेज दिए गए हैं कि वह एक बार में ज्यादा डीजल ना दें। पेट्रोल पंप चालकों का कहना है कि अभी स्थिति क्लीयर नहीं हो पा रही है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के हिसार टर्मिनल में कितना स्टॉक है, इसकी जानकारी उनके पास भी नहीं है। पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन जल्द ही डीएफएसई से इस बारे में मुलाकात कर सकती है।


Source: Dainik Bhaskar March 25, 2026 20:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */