Hemant Soren Oath Ceremony: राहुल गांधी के चेहरे पर दिखी जीत की रंगत, मेहमान कम मेजबान ज्यादारांची, जेएनएन। Hemant Soren Oath Ceremony कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में सभी से गर्मजोशी से मिले। सभी नेताओं से खासा अपनापन दिखाया। इस दौरान राहुल मेहमान कम मेजबान ज्यादा नजर आए। राहुल गांधी मंच पर हेमंत सोरेन के साथ बैठे। उन्होंने अपनी सीट से उठकर देश के तमाम दिग्गज नेताओं की आगवानी की। ममता बनर्जी, डी राजा, सीताराम येचुरी, शिबू सोरेन, स्टालिन, कनिमोझी से मिलकर उन्होंने कांग्रेस के बदलते दिन को दिखाया।राहुल गांधी ने अपने रांची दौरे के क्रम में हर नेता से गंभीरता से बात की। वे हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के दौरान हमेशा व्यस्त नजर आए। जिससे भी मिले उसका हाथ थामकर अपनी मजबूत होती जमीन का अहसास कराया। वामपंथी नेता डीराजा को उन्होंने आगे और सब बढ़िया होने का भरोसा दिलाया। राहुल गांधी यहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ पहुंचे।इससे पहले राहुल गांधी बीते दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आपत्तिजनक बयान देकर भाजपा के निशाने पर आ गए। रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा था कि मुझे आरएसएस का स्वयंसेवक होने पर गर्व है। गिरिराज ने कहा था कि घुसपैठियों से राहुल गांधी को हमदर्दी है तो उन्हें ले जाकर इटली की नागरिकता दिला दें।यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...Posted By: Alok Shahiडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran December 29, 2019 08:47 UTC