Lok Sabha Election 2019 : योगी, हेमामालिनी और स्मृति ईरानी करेंगी सिंहभूम में प्रचार-प्रसारआदित्यपुर, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 पश्चिम सिंहभूम लोकसभा चुनाव में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से डेढ़ लाख वोट पाने के लिए भाजपा ने हाड़-तोड़ मेहनत शुरू कर दी है। सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के भाजपा संयोजक बिनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिंहभूम लोस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा के प्रचार-प्रसार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हेमामालिनी व स्मृति ईरानी की मांग की गयी है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को लक्ष्मण गिलुवा राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के मौजूदगी में नामांकन करेंगे।जानकार बताते हैं कि वर्ष 2014 में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को रिकार्ड एक लाख 14,837 वोट मिला था। गीता कोड़ा को 25,377 एवं कांग्रेस को 20,876 वोट मिला था। इस बाबत भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा के लिए अधिक से अधिक मतदान कराने का निर्णय लिया गया।ये भी पढ़ें- Loksabha Election 2019 : नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने कहा- देश में मोदी की लहरसरायकेला भाजपा के लिए वरदानपश्चिम सिंहभूम लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए सरायकेला विधानसभा वरदान साबित होता रहा है। इसके तहत वर्ष 2009 में जब मधु कोड़ा ने सारे विधानसभा में रिकार्ड बढत प्राप्त किया था तो केवल सरायकेला विधानसभा में भाजपा ने 54111 मत पाकर लीड किया था। भाजपा के लिए उक्त विधानसभा क्षेत्र ने शुरू से ही संजीवनी का काम किया गया है। इसको लेकर उसपर संगठन के द्वारा खास नजर है।मंडल अध्यक्ष को मिली गाड़ीचुनाव को लेकर प्रत्येक मंडल अध्यक्ष को प्रचार-प्रसार के अलावा अन्य कार्य हेतु कार प्रदान किया गया है। इसके अलावा अन्य भी कई तरह की सुविधा प्रदान की गई है।चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करेंPosted By: Rakesh Ranjan
Source: Dainik Jagran April 16, 2019 05:37 UTC