हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया। इसमें दो लड़कों और दो लड़कियों ने राज्य में टॉप किया। राजमिस्त्री रायसिंह के बेटे दीपक ने विज्ञान में राज्यभर में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, वाणिज्य में टॉप करने वाली हिसार की पलक भी मिडिल क्लास परिवार से है। उसके पिता अश्वनी पेशे से टेलर हैं। इसके अलावा कला वर्ग में भी टॉपर्स में एक छात्र और छात्रा रही। दैनिक भास्कर प्लस एप के साथ इन होनहारों ने अपने पढ़ाई के अनुभव साझा किए।
Source: Dainik Bhaskar May 15, 2019 11:36 UTC