Dainik Bhaskar Apr 20, 2019, 03:49 PM ISTकैमला गांव की घटना, शुक्रवार रात से गायब थे दोनों, अवैध संबंधों के चलते किया सुसाइडमहेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के कैमला गांव में एक 3 बच्चों के पिता ने अवैध संबंधों के चलते शादीशुदा महिला के साथ फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों के शव शनिवार सुबह खेतों में लटके मिले। आसपास के लोगों ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैमला गांव का 40 वर्षीय अशोक व मोनिका शुक्रवार रात से ही गांव से गायब थे। अशोक तीन बच्चों का पिता था, जबकि मोनिका को एक बच्चा है। रात में दोनों के परिजनों ने तलाशी की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह दोनों के शव फांसी के फंदे पर पेड़ से लटके मिले।गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महेंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ सुनील कुमार का कहना है कि पुलिस जांच जारी है।
Source: Dainik Bhaskar April 20, 2019 10:18 UTC