Haryana News In Hindi : BSP announced 18 names of Assembly Election in Haryana in the first List - News Summed Up

Haryana News In Hindi : BSP announced 18 names of Assembly Election in Haryana in the first List


पानीपत ग्रामीण हलके से बलकार सिंह मलिक को, पृथला से सुरेंद्र वशिष्ठ को बनाया प्रत्याशीDainik Bhaskar Sep 29, 2019, 04:43 PM ISTपानीपत. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को अपने 41 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। हालांकि पार्टी लंबे समय से विभिन्न पार्टियों के साथ गठबंधन के विकल्प तलाश रही थी, लेकिन जैसा कि बीते 6 सितम्बर को पार्टी प्रमुख मायावती ऐलान कर चुकी हैं, पार्टी सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।बसपा की तरफ से आज जारी पहली सूची में पानीपत ग्रामीण हलके से बलकार सिंह मलिक को, पृथला से सुरेंद्र वशिष्ठ, सोहना से जावेद अहमद, जगाधरी से आदर्श पाल सिंह, रादौर से चौधरी महिपल, असंध से नरेंद्र राणा, हथीन से चौधरी तैयब हुसैन और एनआईटी फरीदाबाद से हाजी करामात अली को अपने प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है।इसी तरह बल्लभगढ़ से अरुण सिंगला, नारायणगढ़ से मदन पाल राणा, साढौरा से चौधरी सही राम, मुलाना से कृष्ण दास मेहमी, अंबाला शहर से सरदार रविंदर सिंह, इंद्री से हवा सिंह रोड़, यमुनानगर से योगेश काम्बोज, खरखौदा से शादी लाल तंवर, कलानौर से प्रो. कश्मीरी बौद्ध और हांसी से सुरेंद्र शर्मा का नाम आज की पहली सूची में सामने आया है।महम से अनिल कुमार बिट्टू, नीलोखेड़ी से मुकेश कुमार, रेवाड़ी से प्रीतम जांगड़ा, पटौदी से सुनील कुमार कटारिया, बादली से चौधरी प्रदीप रइया, झज्जर से एडवोकेट रामधन, जींद से सुमेर जांगड़ा, उचाना कलां से समरजीत सिंह उर्फ बिल्लू पेगा, पिहोवा से सरदार ओंकार सिंह, शाहाबाद से शकुंतला भट्टी, पुण्डरी से अनीता ढुल, बवानी खेड़ा से बनारसी दास तिगड़ाना, लोहारू से रमेश कोठारी, अटेली मंडी से ठाकुर अत्तर लाल, नारनौल से चौधरी महेंद्र सिंह अहलावत बसपा के चुनाव चिह्न पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।इसके अलावा बादशाहपुर से पंडित महावीर वशिष्ठ, बावल से मछंदर सिंह, नरवाना से धर्मवीर सिंह, आदमपुर से सतबीर छिप्या, उकलाना से भजन लाल, तोशाम से नरेंद्र कुमार लारा, कोसली से डॉ. अजित सिंह चहल तो बड़खल से मनोज चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।


Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 09:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */