Happy Republic Day 2020 Wishes: गणतंत्र दिवस पर अपने परिवार और दोस्तों को भेजें ये खूबसूरत मैसेजनई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Republic Day 2020 Wishes: देश के 71वें गणतंत्र दिवस पर पूरा देश जश्न मनाने के लिए तैयार है। आपको मालूम होगा कि 26 जनवरी के ही दिन 1950 में भारत ने अपना संविधान अपनाया और दुनिया के नक्शे पर एक गणतंत्र राज्य के रूप में उभरा था। इसी की याद में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।दिल्ली के इंडिया गेट पर 22 कमाल की झांकियां निकाली जाएंगी। 90 मिनट की खास गणतंत्र दिवस परेड होगी। समारोह का शुभांरभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट पर मौजूद अमर जवान ज्योति पर शहीदों को पुष्पचक्र चढ़ाकर करेंगे। इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों और ऑफिस में छोटे-छोटे गणतंत्र दिवस के फंक्शन्स आयोजित किए जाते हैं।इस मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाई या शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। यहां हम पेश कर रहे हैं कुछ ऐसे शुभकामना संदेश, जिन्हें आप अपने दोस्तों, परिजनों और जानने वालों को भेज सकते हैं।सभी भारतवासियों कोगणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं,मेरी दुआ है न लगे मेरे देश को किसी की नज़र,महकता रहे यूं ही फूलों की तरह हर पलजय हिन्द! HAPPY REPUBLIC DAYआओ झुक कर सलाम करें उनकोजिनके हिस्से में ये मुकाम आता हैखुशनसीब होता है वो खूनजो देश के काम आता है... Happy Republic Dayकुछ नशा तिरंगे की आन का हैकुछ नशा मातृभूमि की शान का हैहम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगानशा ये हिंदुस्तान की शान का है।Happy Republic Dayज़माने भर में मिलते हैं आशिक कईलेकिन वतन से खूबसूरत कोई सनम नहींनोटों में लिपटकर, सोने में सिमट कर मरे हैं कईHappy Republic Dayकतरा कतरा दे दूंगा अपने वतन के लिएरात और दिन बॉर्डर पर पहरा दूंगा अपने वतन के लिएये कुर्बानी है मेरी मेरे देश के लिएज़रूरत आने पर अपनी जान भी दूंगा अपने वतन के लिए... Happy Republic Dayज़ुबान से,न निगाहों से,न दिमाग़ से,न रंगो से,ना गिफ्ट से,आपको गणतंत्र दिवस मुबारक डायरेक्ट दिल सेरिपब्लिक डे की शुभकामनाएंPosted By: Ruhee Parvezडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 25, 2020 09:10 UTC