धर्मशाला, जागरण संवाददाता। HPBOSE 10th Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा ने रिजल्ट घोषित किया है। इस साल 10वीं क्लास का परिणाम 89.7 फीसदी रहा है।कुल्लू की रहने वाली मानवी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, हमीरपुर की दीक्षा कठियाल 693 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि, हमीरपुर के अक्षित शर्मा व आकर्षक ठाकुर 692 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।इन छात्रों ने किया टॉप-1. दिक्षा कात्याल3. अक्षित शर्मा4. अभिनव शर्मा8. कश्वी राणायहां देखे अपना रिजल्टछात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं। बता दें कि इस साल करीब 91440 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 81732 ने परीक्षा पास की है। 1682 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है तो 7534 छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं।
Source: Dainik Jagran May 25, 2023 21:22 UTC