Hindi NewsBusinessHindustan Construction Company Share Price Jumps 20% As Company Completes Debt Resolution PlanHCC के डेट रिजॉल्यूशन प्लान का असर: हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयर में 20% की तेजी, पिछले 2 साल में 170% रिटर्न दियाएक दिन पहलेकॉपी लिंकहिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) के शेयर मंगलवार को करीब 20% की तेजी के साथ बंद हुए। बताया जा रहा है कि कंपनी के शेयर्स में यह तेजी एक दिन पहले दिए उसके एक स्टेटमेंट के बाद आई है। जिसमें इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कहा था कि उसने अपना डेट रिजॉल्यूशन प्लान पूरा कर लिया है।14.66 रुपए पर बंद हुआ HCC का शेयरहिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन का शेयर 27 सिंतबर को BSE पर 19.67% यानी 2.40 रुपए की उछाल के साथ 14.66 रुपए पर बंद हुआ। वहीं कंपनी के 1,42,33,809 शेयरों में कारोबार के साथ स्टॉक में 10.79 गुना की तेजी देखी गई।2 साल में कंपनी ने 170% रिटर्न दियावहीं इसकी डिलीवरेबल क्वांटिटी आज सिर्फ 59,11,301 शेयरों की थी। इस स्टॉक ने पिछले एक साल में लगभग 50% का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 2 सालों में इस कंपनी ने लगभग 170% रिटर्न दिया।कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंगहिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने आर्बिट्रेशन अवॉर्ड्स में बेनिफिशियल इकोनॉमिक्स इंटरेस्ट के साथ-साथ ऋणदाताओं की देयता के 2,854.4 करोड़ रुपए सौंपे और प्रोलिफिक रेजोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को 6,508 करोड़ रुपए देने का दावा किया। यह कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ("SPV") है।
Source: Dainik Bhaskar September 27, 2022 22:38 UTC