Gurugram: youth Kills Sister’s Boyfriend, Body Dumped in Drain - News Summed Up

Gurugram: youth Kills Sister’s Boyfriend, Body Dumped in Drain


Hindi NewsLocalHaryanaGurugramGurugram: Youth Kills Sister’s Boyfriend, Body Dumped In Drain | Haryana Newsगुरुग्राम में बहन के साथ अफेयर पर बेस्टफ्रेंड का मर्डर: शराब पिलाकर वायर से गला घोंटा, शव कंबल में लपेटकर नाले में फेंकागुरुग्राम 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकगुरुग्राम में पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।गुरुग्राम में बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर भाई ने उसके बॉयफ्रेंड की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले युवक को खूब शराब पिलाई। उसके नशे में होने के बाद इलैक्ट्रिक वायर से उसका गला दबा दिया।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक बेस्ट फ्रेंड थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। आरोपी को जब फ्रेंड के बहन के साथ प्रेम प्रसंग होने का पता चला तो उसने फ्रेंड की हत्या की प्लॉनिंग बनानी शुरू की।उसे काम दिलाने के बहाने गांव से गुरुग्राम बुलाया। उसकी हत्या कर शव को कंबल में लपेटकर कीचड़ से भरे नाले में फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।नाले से मृतक युवक का शव सड़ी गली हालत में मिला।अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…सैलून में काम करता है आरोपी: गुरुग्राम के जय विहार निवासी आरोपी जिशान कॉलोनी के ही एक सैलून में काम करता है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के चूचैला गांव का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि गांव के ही रहने वाले सुहेब का उसकी बहन से करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था।काम दिलाने के बहाने बुलाया: जिशान को जब इसके बारे में पता चला तो उसने उसकी हत्या का प्लान बनाना शुरू कर दिया। 23 जनवरी को उसने सुहेब को गांव से काम दिलाने के बहाने बुला लिया। सुहेब के परिजनों ने बताया कि इसके बाद बेटे से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने जिशान को फोन कर उसके बारे में पूछा।पुलिस को इसकी शिकायत दी: परिजनों के अनुसार, जिशान ने बताया कि सुहेब मुस्तफाबाद (दिल्ली) में काम करने के लिए गया था, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद हमने उसकी तलाश शुरू की। जब उसके बारे में कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को इसकी शिकायत दी।गुरुग्राम में नाले से युवक का शव निकालती जेसीबी।अब 3 पॉइंट में पढ़िए कैसे दिया हत्या को अंजाम…आखिरी बार जीशान के साथ दिखा: गुरुग्राम पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि सुहेब को अंतिम बार जिशान के साथ ही देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने जिशान से उसके बारे में पूछताछ की। शराब पिलाकर की हत्या: पुलिस पूछताछ में जिशान ने बताया कि सुहेब 23 जनवरी को उसके रूम पर आया था। एक दिन वो वहीं रुका। इसके बाद उसने अपने दोस्ते के साथ मिलकर 25 जनवरी को सुहेब को शराब पिलाई। जब सुहेब नशे में हो गया तो एक इलेक्ट्रिक वायर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। गंदे नाले में फेंका शव: पुलिस के अनुसार, पूछताछ में जिशान ने बताया कि सुहेब को मारने के बाद उसके शव को एक कम्बल में लपेट कर प्रकाशपुरी चौक के गंदे नाले में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर सुहेब का शव नाले से बरामद कर लिया। मृतक का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।--------------यह खबर भी पढ़ें…पानीपत में नाले से मिली 13 वर्षीय लड़की की लाश: सिर पर चोट के निशान, जींस और टॉप पहना, रिफाइनरी टाउनशिप के पास पड़ीहरियाणा के पानीपत में मंगलवार को पानीपत रिफाइनरी टाउनशिप के पास नाले में एक 13 वर्षीय लड़की की लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जन सेवा दल के माध्यम से शव को पानीपत सिविल अस्पताल के शव ग्रह में पहचान के लिए रखवाया गया। (पूरी खबर पढ़ें)


Source: Dainik Bhaskar February 03, 2026 14:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */