Gurugram Woman Faces Jail for False Rape Report - News Summed Up

Gurugram Woman Faces Jail for False Rape Report


Hindi NewsLocalHaryanaGurugramGurugram Woman Faces Jail For False Rape Report | Police Actionझूठे रेप केस में फंसाने वाली महिला पर केस: गुरुग्राम में मकान मालिक से विवाद के बाद दी थी सूचना, अलवर की रहने वालीगुरुग्राम 19 घंटे पहलेकॉपी लिंकगुरुग्राम पुलिस कमिश्नर कार्यालय की फाइल फोटो।गुरुग्राम पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिए इंदिरा कॉलोनी, बादशाहपुर में एक महिला से रेप की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई और तुरंत शिकायतकर्ता महिला से संपर्क किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह स्वयं थाने आकर शिकायत दर्ज कराएगी।इसके बाद वैष्णव नामक महिला, जो सुंडियाना, जिला अलवर (राजस्थान) की निवासी है, पुलिस थाने पहुंची और अपने बयान दर्ज कराए। महिला ने बताया कि वह इंदिरा कॉलोनी, बादशाहपुर में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहती है।कुछ दिन पहले मकान मालिक के एक रिश्तेदार ने उससे मकान का किराया मांगा था, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।थाना बादशाहपुर जिला गुरुग्राम की फोटो।झगड़े के बाद पुलिस को दी झूठी सूचनाइसी विवाद के चलते महिला ने गुस्से में आकर पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-1091 पर बलात्कार की झूठी सूचना दे दी।पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि महिला द्वारा दी गई सूचना तथ्यहीन और भ्रामक थी। सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया।पुलिस ने दर्ज किया महिला पर केसजानबूझकर गलत सूचना देकर पुलिस का समय बर्बाद करने और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का मामला मानते हुए, महिला के खिलाफ धारा 217 बीएनएस के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।वहीं गुरुग्राम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे पुलिस को किसी भी प्रकार की झूठी, गलत या भ्रामक सूचना न दें।पुलिस ने की लोगों से अपीलऐसी हरकतों से न केवल पुलिस की आपातकालीन सेवाओं में बाधा आती है, बल्कि वास्तविक जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिलने में भी दिक्कत होती है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar February 08, 2026 12:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */