Gurugram Rain Latest Updates: गुड़गांव में आफत की बारिश, 4 मंजिला इमारत झुकी - News Summed Up

Gurugram Rain Latest Updates: गुड़गांव में आफत की बारिश, 4 मंजिला इमारत झुकी


भारी बारिश से झुकी इमारत गुड़गांव के सेक्टर 46 में भारी बारिश के कारण एक चार मंजिला इमारत झुक गई। प्रशासन ने इमारत को तुरंत खाली करवा लिया। प्रशासन ने लोगों को इमारत के पास नहीं जाने की हिदायत दी है।इमारत का मुआयना करते अधिकारी जैसे ही प्रशासन को इमारत झुकने की खबर मिली वैसे ही प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इमारत को खाली करवा लिया गया है। बता दें कि शहर में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में बुधवार को प्रशासन को नाव चलवानी पड़ी थी। रिहायशी इलाकों में इतना पानी भर गया था कि कारें पानी में डबू गई थीं।भारी बारिश ने लगा शहर में जाम साइबर सिटी के नाम से मशहूर गुड़गांव की रौनक बारिश ने बिगाड़कर रख दी है। पिछले दो दिनों की बारिश के कारण शहर में कई जगह पानी भर गया है और कई सड़कों पर जाम की समस्या पैदा हो गई है। गुड़गांव पुलिस ने शहर में लगातार हो रही बारिश के बाद एक ट्वीट कर लोगों से जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील की थी। पुलिस ने ट्वीट कर कहा था कल से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से कुछ जगहों पर जलभराव है तथा यातायात धीमी गति से चल रहा है। अतः आप सभी से हमारा अनुरोध है कि वे आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले। असुविधा के लिए खेद हैकई इलाकों में घुटनों तक भरा पानी शहर में हुई बारिश के कारण लोगों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। जरूरी काम के लिए लोग घुटनों तक पानी पार करके जा रहे हैं। शहर में पानी जमा होने वाली तस्वीरों पर कई कारोबारियों टिप्पणी भी की है। कई कारोबारियों ने कहा कि यह साइबर सिटी के नाम से मशूहर इस शहर के लिए अच्छी बात नहीं है।


Source: Navbharat Times August 20, 2020 11:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */