Hindi NewsLocalHaryanaGurugramGurugram Mandir Priests Demand Chicken Shop Removal | Bhuteshwar Temple Controversyगुरुग्राम में मंदिर के पास चिकन शॉप को लेकर विवाद: मंदिर के पुजारियों ने बुलाई पुलिस, संगठनों की दुकान हटाने की मांगगुरुग्राम 2 दिन पहलेकॉपी लिंकगुरुग्राम में नॉन वेज शॉप को लेकर विरोध करते हिंदू संगठन के लोग।गुरुग्राम जिले के सेक्टर 11 स्थित प्राचीन भूतेश्वर मंदिर के सामने चिकन बिरयानी शॉप खुलने को लेकर विवाद हो गया है। मंदिर के पुजारियों और हिंदू संगठन के लोगों ने दुकान के बाहर इकट्ठे होकर पुलिस बुला ली। उन्होंने दुकान हटाने की मांग की। इसके बाद शिवाजी नगर थाने जाकर लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई करने को कहा।बजरंग दल के प्रखंड सह संयोजक विरेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि यह दुकान भूतेश्वर मंदिर परिसर के ठीक सामने स्थित है और मंगलवार को भी खुली रहती है, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। हजारों लोग सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए भूतेश्वर मंदिर के प्रति विशेष सम्मान रखते हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार के निकट ही यह मीट की दुकान संचालित की जा रही है।गुरुग्राम में नॉनवेज शॉप को हटाने को लेकर पुजारियों ने पुलिस बुलाई।सड़क पर भी अतिक्रमणयह दुकान मंदिर से महज 50 मीटर की दूरी पर है और सरकारी सड़क पर भी अतिक्रमण कर रखा है। जिससे राहगीरों और भक्तों को असुविधा हो रही है। शिकायत में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 298 का हवाला देते हुए कहा गया है कि यह दुकान जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कार्य किया जा रहा है।साथ ही फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 (FSSAI) के नियमों तथा खाद्य सुरक्षा स्वच्छता मानक अधिनियम के उल्लंघन का भी आरोप लगाया गया है।दुकान तुरंत बंद करवाने की मांगपुजारियों ने कहा कि ऐसी दुकानें धार्मिक स्थलों के आसपास नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि दुकान को सख्ती से बंद कराया जाए और इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।गुरुग्राम में मंदिर के पास नॉन वेज शॉप बंद करवाने की मांग को लेकर थाने पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारी।मामले की जांच कर रही पुलिसपुलिस अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यह देखा जाएगा कि दुकान की लोकेशन, लाइसेंस की वैधता और धार्मिक स्थल से दूरी के नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। यदि उल्लंघन पाया जाता है, तो दुकान सील करने या अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
Source: Dainik Bhaskar February 07, 2026 16:02 UTC