Hindi NewsLocalHaryanaGurugramGurugram Car Bus Accident Youth Dead Near Kapashera Borderगुरुग्राम सिटी बस की टक्कर से टुकड़ों में बिखरी कार: बिजनेसमैन के जवान बेटे की मौत; पालम विहार में दोस्त से मिलकर लौट रहा थागुरुग्राम 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकगुरुग्राम में सिटी बस की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त एमेज कार।गुरुग्राम में कापसहेड़ा बॉर्डर रोड पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास सिटी बस की टक्कर से होंडा अमेज कार कई टुकड़ों में बिखर गी। कार ड्राइव कर रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 24 वर्षीय युवक दोस्त से मिलकर घर लौट रहा था। पिता बिजनेसमैन हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि अमेज गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सिटी बस की विंडशील्ड भी चकनाचूर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बस की तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ।गुरुग्राम में सिटी बस की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त एमेज कार। कार पूरी तरह पिचक गई और बस की विंडशील्ड भी टूट गई।अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…दोस्त से मिलकर घर लौट रहा था युवकः गुरुग्राम के सेक्टर-41 स्थित लॉसम-2 सोसाइटी में रहने वाले संभव निगम (24) अपनी होंडा अमेज कार से पालम विहार में दोस्त से मिलने गए थे। मिलने के बाद वह घर लौट रहे थे।गुरुग्राम के सेक्टर-41 स्थित लॉसम-2 सोसाइटी में रहने वाले संभव निगम (24) अपनी होंडा अमेज कार से पालम विहार में दोस्त से मिलने गए थे। मिलने के बाद वह घर लौट रहे थे। बस की टक्कर से कार चकनाचूर हुईः जब संभव कापसहेड़ा बॉर्डर के नजदीक सीएनजी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी गुरुग्राम की ओर से आ रही तेज रफ्तार सिटी बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमेज गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी पूरी तरह पिचक गई और कई पुर्जे अलग-अलग हो गए। बस के अगले हिस्से को भी काफी नुकसान हुआ।जब संभव कापसहेड़ा बॉर्डर के नजदीक सीएनजी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी गुरुग्राम की ओर से आ रही तेज रफ्तार सिटी बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमेज गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी पूरी तरह पिचक गई और कई पुर्जे अलग-अलग हो गए। बस के अगले हिस्से को भी काफी नुकसान हुआ। युवक की मौके पर मौतः हादसे में संभव निगम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है।हादसे में संभव निगम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है। महावीर चौक से कापसहेड़ा बॉर्डर जा रही थी बसः सिटी बस ड्राइवर घायल बताया जा रहा है, जो हादसे के बाद से ही फरार है। वहीं, बस से सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोट आई। बस महावीर चौक से कापसहेड़ा बॉर्डर पर रूट नंबर 215बी पर चलती है।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बस के अगले हिस्से में जा घुसी।निजी कंपनी में काम करता था संभवजानकारी के अनुसार, मृतक संभव निगम एक निजी कंपनी में काम करता था। उसके पिता अमित निगम का खुद का बिजनेस है। संभव की मां जेनीफर एडवर्ड्स ने बताया कि उनका बेटा अभी युवावस्था में था और परिवार की उम्मीदें उससे जुड़ी थीं। परिवार में शोक का माहौल है। वहीं स्थानीय लोग बार-बार तेज रफ्तार बसों की शिकायत करते रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।पुलिस बोली- जल्द बस ड्राइवर गिरफ्तार होगापालम विहार थाने के जांच अधिकारी पवन ने बताया कि यह हादसा मोलाहेड़ा मोड़ के पास हुआ है। यह दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। बस ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुगमन सिटी बस डिपो में ड्राइवर की डिटेल मंगवाई गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।.
Source: Dainik Bhaskar April 06, 2026 03:37 UTC