गुरकीरत सिंह मनोचा को सीएम-सांसद ने दी श्रद्धांजलि:मध्य प्रदेश के उज्जैन के छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा का शुक्रवार को चक्रतीर्थ शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया और राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने छात्र को घर जाकर श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढां. घटना के 21 दिन बाद शुक्रवार सुबह 9 बजे शव उज्जैन स्थित घर पहुंचा तो गुरकीरत की मां और पिता फफक-फफक का रो पड़े। मां ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से शव लेकर आए एंबुलेंस ड्राइवर के हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया। करीब पौने 10 बजे घर से अंतिम यात्रा शुरू हुई। पहले गुरुद्वारे में अंतिम अरदास हुई। इसके बाद चक्रतीर्थ स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया।इस मौके पर बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग और परिजन-परिचित उपस्थित रहे। बता दें कि मनोचा का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम को अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचा था। यहां कस्टम और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद गुरुवार रात करीब 9 बजे एम्बुलेंस से अहमदाबाद से उज्जैन के लिए रवाना किया गया था।गुरकीरत को श्रद्धांजलि देने के बाद परिवार को ढांढस बंधाते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।चक्रतीर्थ विश्राम घाट पर हुआ अंतिम संस्कार।गाड़ी चढ़ाकर की थी हत्याकनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में 14 मार्च को गुरकीरत सिंह की हत्या हुई थी। पहले 10-12 युवकों ने गुरकीरत की पिटाई की और फिर उस पर गाड़ी चढ़ा दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही परिवार अंतिम बार बेटे का चेहरा देखने का इंतजार कर रहा था।मिनट-टू-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source: Dainik Bhaskar April 03, 2026 06:56 UTC