Gujarat Bye Election: अल्पेश ठाकोर को BJP ने दिया टिकट, कांग्रेस छोड़ थामा था भाजपा का दामन - News Summed Up

Gujarat Bye Election: अल्पेश ठाकोर को BJP ने दिया टिकट, कांग्रेस छोड़ थामा था भाजपा का दामन


भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुजरात विधानसभा उपचुनाव (Gujarat Bye Election) के लिए 6 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. BJP ने पूर्व कांग्रेसी विधायक अल्पेश ठाकोर (Alpesh Thakor) को राधनपुर सीट (Radhanpur Seat) से टिकट दिया है. बीजेपी (BJP) ने अल्पेश के अलावा थराड से जीवराज भाई पटेल, खेरालू से अजमल भाई ठाकोर, बयाड से धवल सिंह जाला, अमराइवाड़ी से जगदीश भाई पटेल और लुनावाडा से जिग्नेश भाई सेवक को मैदान में उतारा है. बता दें कि बीते जुलाई में धवल सिंह जाला भी कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. pic.twitter.com/aOt2CyVn49 — ANI (@ANI) September 29, 2019बता दें कि बीजेपी (BJP) ने इससे पहले आज ही 17 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए 32 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी.


Source: NDTV September 29, 2019 18:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */