Gorakhpur Restaurant Barbecue Nation Cockroach Biryani Incident - News Summed Up

Gorakhpur Restaurant Barbecue Nation Cockroach Biryani Incident


बारबेक्यू नेशन की बिरयानी में निकला काकरोच:गणेश पाण्डेय । गोरखपुर 7 घंटे पहलेगोरखपुर के सिटी मॉल में स्थित बारबेक्यू नेशन में बुधवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। जहां नॉनवेज बिरयानी में काकरोच का छोटा बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया।. इस घटना के बाद लोगों ने खाना छोड़ दिया और रेस्टोरेंट प्रबंधन से शिकायत की। घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बिरयानी में काकरोच मिलने से मचा हड़कंपविस्तार से पढिए पूरा मामलाबारबेक्यू नेशन में बुधवार शाम करीब 4:30 बजे सचिन वर्मा अपने बेटे सात्विक का जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ पीपीगंज से बारबेक्यू नेशन रेस्टोरेंट पहुंचे थे।उनके साथ कुल 20 लोग थे। इनमें 6 लोगों ने वेज और 14 लोगों ने नॉनवेज खाना ऑर्डर किया। कुछ देर बाद जब सभी लोग खाना खाने लगे।तभी सचिन के दोस्त अम्रपाल रावत की नॉनवेज बिरयानी में मरा काकरोच का छोटा बच्चा निकल आया। उस समय अम्रपाल स्टार्टर खत्म कर मेनकोर्स खाना शुरू ही कर रहे थे।गोरखपुर के सिटी में चलता है बारबेक्यू नेशनलोगों ने लगाया लापरवाही का आरोपसचिन वर्मा ने रेस्टोरेंट पर गंदगी और अनहाइजीनिक तरीके से खाना परोसने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा “मैं अपने बेटे का बर्थडे मनाने के लिए दोस्तों के साथ यहां आया था। मेरे दोस्त के खाने में कोकरोच निकलना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।”वहीं अम्रपाल रावत ने बताया “एक बार बिरयानी खाने के बाद जब मैंने दोबारा लेकर आया तो देखा मेरे प्लेट में काकरोच का छोटा बच्चा मरा हुआ है। मैंने बाकी का खाना छोड़ दिया।”रेस्टोरेंट मैनेजर ने मानी गलतीरेस्टोरेंट के मैनेजर दिलीप कुमार ने गलती स्वीकार की। उन्होंने कहा “मैं मानता हूं गलती हुई। लेकिन हम लोग साफ-सफाई का पूरा ध्यान देते हैं। ये पता नहीं कहां से गलती से आ गया। समझ नहीं आ रहा ऐसा कैसे हुआ।”खाद्य विभाग की कार्रवाईघटना के बाद गुस्साए लोगों ने खाद्य विभाग से शिकायत की। शिकायत मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।जांच में कई जगह मिले जिंदा काकरोचजांच के दौरान टीम ने:काकरोच वाले खाने का सैंपल लियाकिचन का निरीक्षण कियास्टॉक में रखे खाने-पीने के सामान की एक्सपायरी डेट चेक कीखाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं।रेस्टोरेंट को किया गया बंदसहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम को जांच के लिए भेजा गया था। उन्होंने कहा “जांच में रेस्टोरेंट में गंदगी भी मिली।संचालक को नोटिस देने के साथ ही सभी कमियों को दुरुस्त करने को कहा गया है। इसके बाद विभाग को सूचित करना होगा। दोबारा जांच की जाएगी। तब तक के लिए रेस्टोरेंट को बंद करने के लिए कहा गया है।”


Source: Dainik Bhaskar April 08, 2026 18:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */