राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर, सुबह से गुजरात के आणंद में डॉ वर्गीज कुरियन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही वॉकथॉन की शुरुआत की गई. इसे भी पढ़ें - पशुपालकों की आय बढ़ाती है राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना, जानिए इसके उद्देश्यगोपाल रत्न पुरस्कार प्राप्त विजेताओं की सराहनाउन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान, सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन और सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति (डीसीएस) श्रेणियों के लिए गोपाल रत्न पुरस्कार प्राप्त विजेताओं को सम्मानित किया. गोपाल रत्न पुरस्कार से किया गया सम्मानितदेशी गाय/भैंस की नस्लों को पालने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान का पहला पुरस्कार राजस्थान के जयपुर के सुरेंद्र अवाना को मिला है, दूसरा पुरस्कार कोट्टायम, केरल की रेशमी एडाथानल और तीसरा पुरस्कार बनासकांठा, गुजरात की राजपूत मोधीबेन वर्धमानसिंह और राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ की माधुरी को मिला है. सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) का पहला पुरस्कार आंध्र प्रदेश के रामा रावकरी, दूसरा पुरस्कार छत्तीसगढ़ के दुलारूराम साहू और तीसरा पुरस्कार राजस्थान के राजेश बागरा को मिला है. इसी तरह से सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी/ दुग्ध उत्पादक कंपनी/ डेयरी किसान उत्पादक संगठन का पहला पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के कामधेनु हितकारी मंच और दूसरा पुरस्कार केरल के वायनड के दीप्ति गिरिक्षीरोलपदक सहकारना संगम, को मिला है.
Source: Dainik Jagran November 27, 2021 11:59 UTC